7th Pay Commission: आ गई गुड न्यूज- इसी महीने होगा DA Hike का ऐलान, DA एरियर को लेकर भी आया यह बड़ा अपडेट

केंद्रीय कर्मचारियों को इस महीने कई गुड न्यूज मिलने वाली हैं. कर्मचारियों का डीए बढ़ने (DA Hike) का इंताजर अब जल्द ही खत्म होने वाला है. ऐसा माना जा रहा है कि नवरात्रि पर कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए का तोहफा मिल सकता है.

रुपया (Photo Credits: PTI)

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को इस महीने कई गुड न्यूज मिलने वाली हैं. कर्मचारियों का डीए बढ़ने (DA Hike) का इंताजर अब जल्द ही खत्म होने वाला है. ऐसा माना जा रहा है कि नवरात्रि पर कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए का तोहफा मिल सकता है. रिपोर्ट्स की मानें तो महंगाई भत्ते का औपचारिक ऐलान 28 सितंबर यानी नवरात्रि के तीसरे दिन पर हो सकता है. 1 अक्टूबर से कर्मचारियों का डीए बढ़कर 38 फीसदी हो जाएगा. इसके साथ ही अक्टूबर महीने में उनको पिछले 2 महीने के एरियर का भी पैसा मिलेगा. 7th Pay Commission: सैलरी एरियर पर बचाना चाहते हैं टैक्‍स? ऑनलाइन भरें 10E फॉर्म- इन स्टेप्स को करें फॉलो.

श्रम मंत्रालय की ओर से जुलाई महीने का AICPI इंडेक्स डेटा जारी किया गया है. जून के बाद से इसमें 0.7 अंक का इजाफा हुआ है. जुलाई में यह आंकड़ा 129.9 था जो जून महीने में 129.2 था. बता दें केंद्र सरकार साल में दो बार जनवरी और जुलाई माह के दौरान खुदरा महंगाई आंकड़ों के आधार पर डीए (DA) और डीआर (DR) में संशोधन करती है. साल 2022 के पहले छमाही जनवरी से जून के लिए सरकार महंगाई भत्ता बढ़ चुका है. अब कर्मचारियों को जुलाई से दिसंबर महीने के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार है.

जनवरी से लेकर जून तक के आंकड़ों के आधार पर जुलाई के महंगाई भत्‍ते की घोषणा जल्‍द होने वाली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक जुलाई के महंगाई भत्‍ते का ऐलान 28 स‍ितंबर को सरकार की तरफ से क‍िया जाएगा. इस बार महंगाई भत्‍ते में 4 प्रत‍िशत की बढ़ोतरी होने की उम्‍मीद है.

मिलेगा दो महीने का एर‍ियर

इस बार महंगाई भत्‍ता बढ़ने के बाद कर्मचार‍ियों को दो महीने के एर‍ियर के साथ स‍ितंबर महीने की सैलरी म‍िलेगी. केंद्रीय कर्मचारियों को दो महीने का डीए बकाया भी मिलेगा- जुलाई और अगस्त. क्यों कि डीए वृद्धि 1 जुलाई 2022 से लागू है.

सरकार ने कर्मचारियों के डीए में इस साल मार्च महीने में इजाफा किया था. तब डीए में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की थी. अब इस महीने DA में 4 फीसदी बढ़ोतरी होने की संभावना है. रिपोर्ट्स के मुताबिक डीए में बढ़ोतरी की घोषणा जुलाई महीने से मान्य होगी.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Weather Today: मुंबई में आज रहेगा उमस भरा मौसम, दोपहर बाद बूंदाबांदी की संभावना