7th Pay Commission: मोदी सरकार ने अगर लगा दी मुहर, तो सरकारी कर्मचारियों को जल्द मिलेगा डबल तोहफा!
सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) की सिफारिशों के अनुरूप देशभर के सरकारी कर्मचारियों को जल्द ही अच्छी खबर मिल सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र सरकार (Central Government) जल्द ही केंद्रीय और राज्य कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) में वृद्धि की घोषणा कर सकती है.
7TH CPC Latest News: सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) की सिफारिशों के अनुरूप देशभर के सरकारी कर्मचारियों को जल्द ही अच्छी खबर मिल सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र सरकार (Central Government) जल्द ही केंद्रीय और राज्य कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) में वृद्धि की घोषणा कर सकती है. 7th Pay Commission: इस खुशखबरी के लिए सरकारी कर्मचारियों को करना होगा अभी और इंतजार, जानें लेटेस्ट अपडेट
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी से केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government Employees) के न्यूनतम वेतन (Minimum Wages) में बढ़ोतरी होगी. केंद्र सरकार के कई कर्मचारी संघ लंबे समय से फिटमेंट फैक्टर को 2.57 गुना से बढ़ाकर 3.68 गुना करने की मांग कर रहे है. हालांकि इस संबंध में अभी कोई अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.
कर्मचारी यूनियनें न्यूनतम वेतन को 18,000 रुपये से बढ़ाकर 26,000 रुपये करने की भी मांग कर रही हैं. रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सरकार जल्द ही फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने के संबंध में फैसला ले सकती है.
दरअसल, फिटमेंट फैक्टर बढ़ने से सरकारी कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी भी बढ़ेगी. वर्तमान में कर्मचारियों को फिटमेंट फैक्टर के तहत 2.57 प्रतिशत के आधार पर वेतन मिल रहा है. फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 3.68 फीसदी करने पर सरकारी कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 8,000 रुपये बढ़ जाएगा, जो कि 18,000 रुपये से 26,000 रुपये हो जाएगा.
इसके अलावा, अगर सरकारी कर्मचारियों के मूल वेतन में बढ़ोतरी होती है तो महंगाई भत्ते (डीए) की रकम भी खुद ही बढ़ जायेगी. फिलहाल डीए मूल वेतन का 31 फीसदी है. यदि बेसिक सैलरी बढ़कर 26,000 रुपये होती है तो, डीए भी उसी के हिसाब से मिलेगा. ऐसे में मूल वेतन बढ़ने पर सरकारी कर्मचारियों की मंथली इनकम में अच्छी खासी बढ़ोतरी होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2022 01:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

