7th Pay Commission: क्या बजट के बाद बढ़ जाएगी केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी? फिटमेंट फैक्टर पर आया ये बड़ा अपडेट
केंद्र सरकार के कर्मचारियों को बजट 2023 के बाद कुछ अच्छी खबर मिल सकती है. संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा. एक फरवरी 2023 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) देश का बजट संसद में पेश करेंगी.
- Read in
- English
7th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों को बजट 2023 के बाद कुछ अच्छी खबर मिल सकती है. संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा. एक फरवरी 2023 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) देश का बजट संसद में पेश करेंगी. इस बीच केंद्रीय कर्मचारी भी बजट पेश होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कर्मचारियों को उम्मीद है कि बजट के बाद उनकी फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) की मांग पर सरकार कोई बड़ा फैसला ले सकती है. अगर ऐसा होता है, तो उनकी सैलरी में बंपर बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. 7th Pay Commission: होली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकती है गुड न्यूज, सैलरी में होगी 90,000 रुपये तक की बढ़ोतरी.
वर्तमान में कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर 2.57 गुना है. बजट के बाद सरकार कर्मचारियों के वेतन के फिटमेंट फैक्टर को संशोधित करने पर भी विचार कर सकती है. Zee News ने बताया कि लंबे समय से केंद्रीय कर्मचारियों की ओर से फिटमेंट फैक्टर में बदलाव की मांग की जा रही है. सूत्रों का दावा है कि इसे लेकर कई दौर की बैठक हो चुकी है और सरकार इसे 2024 से पहले लागू करने की योजना बना रही है, और बजट के बाद मार्च 2023 में इसे लागू करने की घोषणा की जा सकती है.
गौरतलब है कि केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाली सैलरी में फिटमेंट फैक्टर का अहम रोल होता है. कर्मचारियों का वेतन भत्तों के अलावा उनकी बेसिक सैलरी (Basic Salary) और फिटमेंट फैक्टर आधार पर तय किया जाता है. साल 2016 से 2.57 गुना दिया जा रहा है, केंद्रीय कर्मचारी इसे बढ़ाकर 3.68 गुना किए जाने की मांग कर रहे हैं.
सैलरी में होगा जबरदस्त इजाफा
अगर सरकार कर्मचारियों की फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने की मांग पर विचार करती है, तो फिर कर्मचारियों की सैलरी में जबरदस्त इजाफा होगा. आखिरी बार जब फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाया गया था, तो कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 6000 रुपये से सीधे 18,000 रुपये हो गई थी. वहीं, सरकार अगर एक बार फिर से इसमें इजाफा करती है, तो कर्मचारियों की मिनिमम सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर 26,000 रुपये हो जाएगी.
इतनी बढ़ जाएगी सैलरी
अगर फिटमेंट फैक्टर बढ़ोतरी को मंजूरी दी जाती है और इसे बढ़ाकर 3.68 गुना कर दिया जाता है तो सरकारी कर्मचारियों के वेतन में भारी इजाफा होगा. 3.68 गुना बढ़ोतरी वेतन को बढ़ाकर 26,000 X 3.68 = 95,680 रुपये कर देगी. इसी तरह, अगर केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों के लिए तीन गुना फिटमेंट फैक्टर बढ़ोतरी को स्वीकार करती है तो एक सरकारी कर्मचारी का वेतन 21,000 X 3 = 63,000 रुपये होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2023 04:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

