7th Pay Commission: बजट के बाद केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में होगा बड़ा इजाफा, फिटमेंट फैक्टर पर आया नया अपडेट
केंद्रीय बजट 2023 कुछ दिनों में पेश होने वाला है. यह बजट केंद्र सरकार के उन कर्मचारियों के लिए कुछ अच्छी खबर ला सकता है जो फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं.
7th Pay Commission: केंद्रीय बजट 2023 कुछ दिनों में पेश होने वाला है. यह बजट केंद्र सरकार के उन कर्मचारियों के लिए कुछ अच्छी खबर ला सकता है जो फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार केंद्र सरकार 7वें वेतन आयोग के आधार पर केंद्रीय बजट 2023 के बाद फिटमेंट फैक्टर को संशोधित करने पर अपना निर्णय ले सकती है. कर्मचारी संघ लंबे समय से फिटमेंट फैक्टर को 2.57 गुना से बढ़ाकर 3.68 गुना करने की मांग कर रहा है. अगर सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर फिटमेंट फैक्टर बढ़ा दिया जाता है तो इससे सभी वर्ग के सरकारी कर्मचारियों को फायदा होगा. 7th Pay Commission: क्या बजट 2023 के बाद केंद्र सरकार के कर्मचारियों का 18 महीने का DA एरियर मिलेगा? ये है लेटेस्ट अपडेट.
वर्तमान में 7वें वेतन आयोग के तहत केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 2.57 गुना फिटमेंट फैक्टर मिल रहा है. कर्मचारी चाहते हैं कि इसे बढ़ाकर 3.68 गुना किया जाए. अगर फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी मंजूर होती है तो केंद्र सरकार के कर्मचारियों की सैलरी भी बढ़ जाएगी. आखिरी बार जब फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाया गया था, तो कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 6000 रुपये से सीधे 18,000 रुपये हो गई थी. वहीं, सरकार अगर एक बार फिर से इसमें इजाफा करती है, तो कर्मचारियों की मिनिमम सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर 26,000 रुपये हो जाएगी.
इतनी बढ़ जाएगी सैलरी
अगर फिटमेंट फैक्टर बढ़ोतरी को मंजूरी दी जाती है और इसे बढ़ाकर 3.68 गुना कर दिया जाता है तो सरकारी कर्मचारियों के वेतन में भारी इजाफा होगा. 3.68 गुना बढ़ोतरी वेतन को बढ़ाकर 26,000 X 3.68 = 95,680 रुपये कर देगी. इसी तरह, अगर केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों के लिए तीन गुना फिटमेंट फैक्टर बढ़ोतरी को स्वीकार करती है तो एक सरकारी कर्मचारी का वेतन 21,000 X 3 = 63,000 रुपये होगा.
DA में हो सकता है इजाफा
रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार बजट के बाद DA बढ़ोतरी का ऐलान भी कर सकती है. संभवत इस पर मार्च में फैसला लिए जाने की उम्मीद है. इससे पहले सरकार ने पिछले साल सितंबर 2022 में केंद्र ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की, इस तरह डीए 38 फीसदी हो गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2023 04:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

