7th Pay Commission: 18 महीने के डीए एरियर पर बड़ा अपडेट, सरकार 3 किस्तों में देगी 2.18 लाख रुपये? पढ़ें पूरी खबर
दिवाली से पहले महंगाई भत्ते में हुई हालिया बढ़ोतरी के बाद केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए एक और खुशखबरी हैं. केंद्र सरकार के कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर और एचआरए में बढ़ोतरी हो सकती है.
7th Pay Commission: दिवाली से पहले महंगाई भत्ते में हुई हालिया बढ़ोतरी के बाद केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए एक और खुशखबरी हैं. केंद्र सरकार के कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर और एचआरए में बढ़ोतरी हो सकती है. इस बीच, रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 18 महीने का लंबित महंगाई भत्ता (डीए) बकाया मिलने की संभावना है. लंबे समय से सरकारी कर्मचारियों के बीच डीए एरियर की मांग जोर पकड़ रही है. 7th Pay Commission: फिर बढ़ेगी केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी? DA Hike के बाद HRA में हो सकता है इजाफा.
कई रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकारी कर्मचारियों को 18 महीने का डीए एरियर तीन किस्तों में मिलेगा. हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. बता दें कि सरकारी कर्मचारियों को COVID महामारी के कारण जनवरी 2020 से जून 2021 तक 18 महीने का DA बकाया नहीं दिया गया है.
रिपोर्टों के अनुसार, केंद्रीय कैबिनेट ने अभी तक सरकारी कर्मचारियों के डीए एरियर को जारी करने की मांग पर विचार नहीं किया है. मंजूरी मिली तो लेवल-3 के कर्मचारियों का डीए बकाया करीब 11,880 रुपये से 37,554 रुपये होगा. वहीं, लेवल-13 या लेवल-14 के कर्मचारियों का डीए बकाया 1,44,200 रुपये से 2,18,200 रुपये के बीच रहेगा. हालांकि, डीए बकाया तभी संभव है जब सरकार के साथ बातचीत काम करे और कैबिनेट इसे मंजूरी दे.
सितंबर 2022 में केंद्र ने सरकारी कर्मचारियों का DA 34 फीसदी से बढ़ाकर 38 फीसदी कर दिया. इससे पहले, सरकारी कर्मचारियों को 31 प्रतिशत की डीए वृद्धि मिल रही थी, जिसे जनवरी 2022 में 3 प्रतिशत बढ़ा दिया गया था, जिससे डीए 31 प्रतिशत से 34 प्रतिशत हो गया. डीए बढ़ोतरी के फैसले से 50 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों और 61 लाख पेंशनभोगियों को फायदा हुआ.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2022 04:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

