7th Pay Commission: DA Hike के लिए बस कुछ दिनों का इंतजार, केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में होगी 14,400 रुपये की बढ़ोतरी
केंद्रीय कर्मचारियों को कुछ ही दिनों में बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है. केंद्र सरकार जल्द ही महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) में 3 प्रतिशत की वृद्धि करने जा रही है, जो सभी कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए एक शानदार बोनस साबित होगी.
7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को कुछ ही दिनों में बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है. केंद्र सरकार जल्द ही महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) में 3 प्रतिशत की वृद्धि करने जा रही है, जो सभी कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए एक शानदार बोनस साबित होगी. वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को 50 फीसदी DA मिलता है. महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान सितंबर के अंत में हो सकता है. लेकिन, इसे जुलाई 2024 से ही लागू किया जाएगा. बीच के महीनों का भुगतान एरियर के तौर पर होगा. इस बढ़ोतरी के बाद 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के तहत केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को 53 फीसदी महंगाई भत्ते का भुगतान होगा. सूत्रों की मानें तो इसका ऐलान 25 सितंबर को होने वाली कैबिनेट की बैठक में हो सकता है.
महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की वृद्धि
जानकारी के मुताबिक, केंद्र सरकार कर्मचारियों के DA में 3 फीसदी की बढ़ोतरी करने जा रही है. DA में इस 3 प्रतिशत की वृद्धि से कर्मचारियों की सैलरी में अच्छी-खासी बढ़ोतरी होगी. जिन कर्मचारियों की सैलरी ₹40,000 है, उन्हें 3% DA बढ़ने पर 1200 रुपये की अतिरिक्त सैलरी मिलेगी. इस हिसाब से सालाना 14,400 रुपये की सैलरी बढ़ने की संभावना है.
महंगाई भत्ता (DA) क्या है?
महंगाई भत्ता या डीए सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है. यह भत्ता बढ़ती महंगाई से निपटने के लिए दिया जाता है. डीए कर्मचारियों की खरीद शक्ति को बनाए रखने में मदद करता है और उनकी आय में वृद्धि करता है.
जुलाई 2024 से लागू होगा DA Hike
इस साल जुलाई से DA में इस बढ़ोतरी को लागू किया जाएगा. इसके साथ ही, कर्मचारियों को DA का एरियर भी कुछ महीनों के भीतर दिया जाएगा. 7वां वेतन आयोग कर्मचारियों और पेंशनधारकों को 53% DA का भुगतान करेगा. सूत्रों के अनुसार, 25 सितंबर को होने वाली कैबिनेट बैठक में इस घोषणा की संभावना है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
कैसे होता है DA कैलकुलेशन
महंगाई भत्ते की गणना ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आधार पर की जाती है. जून 2024 में AICPI में 1.5 अंकों की बढ़त देखी गई, जिसके बाद DA में वृद्धि हुई. जनवरी 2024 में यह अंक 138.9 था, और जून तक यह 141.4 तक पहुंच गया. अब DA का स्कोर 53.36% हो गया है, जो पहले 50.84% था. इसका मतलब है कि केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनधारक इस महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी से सीधा लाभ उठा सकेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2024 05:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

