1 अक्टूबर से देश में बदलेंगे 5 बड़े नियम, SBI ATM चार्ज, UPI, Bulk FD Rates और LPG सब्सिडी के लिए KYC में होगा बदलाव

ये संशोधन भारतीय रिजर्व बैंक (RBI), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) तथा पेंशन फंड नियामक PFRDA के नए दिशानिर्देशों के तहत अमल में लाए जा रहे हैं.

5 Rule Changes From October 1: अक्टूबर 2026 की शुरुआत के साथ ही देश में बैंकिंग, डिजिटल लेनदेन और व्यक्तिगत वित्त से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियमों में संशोधन लागू हो रहे हैं. भारतीय स्टेट बैंक (SBI) द्वारा अन्य बैंकों के एटीएम इस्तेमाल पर मुफ्त सीमाओं में कटौती, मर्चेंट यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर शुल्क, बल्क फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के नए नियम, एनपीएस शुल्क संरचना और एलपीजी सब्सिडी के लिए अनिवार्य ई-केवाईसी इन बदलावों में मुख्य रूप से शामिल हैं.

ये संशोधन भारतीय रिजर्व बैंक (RBI), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) तथा पेंशन फंड नियामक PFRDA के नए दिशानिर्देशों के तहत अमल में लाए जा रहे हैं.   यह भी पढ़े:  New Rules From 1 October: 1 अक्टूबर से बदल जाएंगे कई बड़े नियम! SBI ATM, UPI, LPG सब्सिडी, NPS और FD से जुड़े बदलाव का आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

1. एसबीआई एटीएम लेनदेन नियमों में संशोधन

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने सैलरी पैकेज खाताधारकों के लिए अन्य बैंकों के एटीएम से मुफ्त लेनदेन की सीमा घटा दी है.

2. यूपीआई पर 15 अक्टूबर से एमडीआर शुल्क और सुप्रीम कोर्ट का रुख

डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में 15 अक्टूबर 2026 से नया मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) ढांचा लागू होगा.

3. बल्क फिक्स्ड डिपॉजिट (Bulk FD) दरों में दैनिक पारदर्शिता

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नए दिशानिर्देशों के तहत कमर्शियल बैंकों के लिए बल्क एफडी की ब्याज दरों का निर्धारण और प्रकाशन प्रक्रिया बदल गई है.

4. एनपीएस (NPS) में ऑनबोर्डिंग शुल्क लागू

पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) और एनपीएस लाइट के लिए नया शुल्क ढांचा लागू किया है.

5. एलपीजी सब्सिडी के लिए बायोमेट्रिक आधार सत्यापन

घरेलू एलपीजी (LPG) उपभोक्ताओं के लिए रियायती दर पर सिलेंडर और सरकारी सब्सिडी प्राप्त करने हेतु बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (BAA) अनिवार्य कर दिया गया है.

Share Now