जरुरी जानकारी

कश्मीर में शोपियां से 10 कश्मीरी पंडित परिवारों ने डर के कारण छोड़ा पुश्तैनी घर

जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडित पूरन कृष्ण भट्ट की आतंकवादियों द्वारा हत्या के बाद स्थानीय पंडितों के लगभग 10 परिवारों ने डर के कारण शोपियां जिले में अपना घर छोड़ दिया है. ये सभी जम्मू चले गए हैं.

कश्मीर में शोपियां से 10 कश्मीरी पंडित परिवारों ने डर के कारण छोड़ा पुश्तैनी घर
जवान (File Photo)

श्रीनगर, 26 अक्टूबर : जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडित पूरन कृष्ण भट्ट की आतंकवादियों द्वारा हत्या के बाद स्थानीय पंडितों के लगभग 10 परिवारों ने डर के कारण शोपियां जिले में अपना घर छोड़ दिया है. ये सभी जम्मू चले गए हैं. भट्ट को 15 अक्टूबर को शोपियां जिले के चौधरीगुंड गांव में उसके घर के बाहर आतंकवादियों ने मार दिया था.

रिपोर्ट में कहा गया है कि भट्ट की हत्या के बाद 35 सदस्यों वाले लगभग 10 परिवार चौधरीगुंड गांव में अपने पुश्तैनी घर छोड़कर जम्मू चले गए हैं. इन परिवारों ने सब कुछ पीछे छोड़ दिया है, जिसमें इस साल सेब की फसल भी शामिल है. यह भी पढ़ें : उत्तराखंड में पखराउ टाइगर सफारी के निर्माण पर एनजीटी ने लगाई अंतरिम रोक

18 अक्टूबर को, दो गैर-स्थानीय लोगों मनीष कुमार और राम सागर को एक अकेले आतंकवादी ने मार डाला. आतंकी ने किराए के एक घर पर ग्रेनेड फेंका, जहां दोनों सो रहे थे. पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आतंकवादी सुरक्षा बलों की गोलीबारी में मारा गया जब उसने सुरक्षा बलों पर हमला किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2022 02:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).