देश

दिल्ली: जेपी नड्डा ने BJP कार्यकर्ताओं से कहा- लोगों को जम्मू-कश्मीर से विशेष दर्जा वापस लेने के फायदे बताएं

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बुधवार को दिल्ली में पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जम्मू-कश्मीर से विशेष दर्जा वापस लेने के मोदी सरकार के फैसले के फायदों के बारे में लोगों को बताएं

दिल्ली: जेपी नड्डा ने BJP कार्यकर्ताओं से कहा- लोगों को  जम्मू-कश्मीर से विशेष दर्जा वापस लेने के फायदे बताएं
जेपी नड्डा (Photo Credits-ANI Twitter)

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बुधवार को दिल्ली में पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जम्मू-कश्मीर से विशेष दर्जा वापस लेने के मोदी सरकार के फैसले के फायदों के बारे में लोगों को बताएं. सरकार ने पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के प्रावधान हटाकर राज्य को दो केन्द्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बांट दिया था। यह फैसला 31 अक्टूबर से प्रभावी होगा.भाजपा की दिल्ली इकाई ने जन जागरण सभा का आयोजन किया जहां नड्डा ने संविधान के अनुच्छेद 370 और 35ए के इतिहास पर बात की.

उन्होंने अनुच्छेद 370 को "दलित विरोधी, महिला विरोधी और राष्ट्र विरोधी" करार देते हुए कहा कि इसे हटाए जाने की जरूरत थी। उन्होंने इस "ऐतिहासिक भूल को सुधारने" का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दिया. यह भी पढ़े: जम्मू कश्मीर के लोगों को अब देश की मुख्यधारा में शामिल होने में मदद मिलेगी: जे. पी. नड्डा

उन्होंने कहा, "अमितजी की रणनीति देखिये। हमारे पास राज्यसभा में बहुमत नहीं था फिर भी हमें इस मुद्दे पर 125 सदस्यों का समर्थन मिला. मैं उन सभी दलों का शुक्रिया अदा करूंगा जिन्होंने हमे समर्थन दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2019 11:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).