पंजाब: सड़क किनारे मृत मिला उद्योगपति, पुलिस जुटी जांच में
पंजाब के कपूरथला जिले के फगवाड़ा क्षेत्र में हरदासपुर गांव के पास एक सड़क किनारे खड़ी कार से 22 साल के एक उद्योगपति का शव बरामद किया गया है.
फगवाड़ा: पंजाब के कपूरथला जिले के फगवाड़ा क्षेत्र में हरदासपुर गांव के पास एक सड़क किनारे खड़ी कार से 22 साल के एक उद्योगपति का शव बरामद किया गया है. सतनामपुरा पुलिस थाने के एसएचओ सुरजीत सिंह पत्तर ने बताया कि मरने वाले की पहचान जसकरन सिंह के तौर पर हुई है. जालंधर जिले के गोराया इलाके में उसकी मशीन टूल की फैक्ट्री है.
सुरजीत ने बताया कि कार की पिछली सीट पर जसकरन का शव बरामद किया गया है. यह कार उसी की है. जसकरन के बड़े भाई शरनजीत सिंह ने बताया कि उसे शराब पीने की लत लग गयी थी.
पुलिस अब तक इस का पता नहीं लगा सकी है कि शराब के कारण उसकी मौत हुई है या किसी और वजह से. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2018 07:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

