इंदौर: राहुल गांधी ने जब रोड शो के बाद अपनी चम्मच से बच्चें को खिलाई आइसक्रीम
इस दौरान राहुल गांधी के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ भी थे, यह सभी इंदौर की मशहूर 56 दुकान गए थे. बता दें कि यह दूकान अपने लजीज पकवान के पूरे भारत में प्रसिद्ध है
इंदौर: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों अपने दो दिवसीय मध्य प्रदेश दौरे पर हैं. जहां पर पार्टी को मजबूत बनाने के साथ बीजेपी की सरकार पर जमकर हमला कर रहे हैं. लेकिन प्रचार के बाद राहुल गांधी का एक वीडियो कांग्रेस ने शेयर किया है. जिसमें वो आइसक्रीम का लुत्फ खुद उठा रहे हैं उसके साथ ही बच्चों को भी खिलाते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो इंदौर का है जहां शाम के वक्त राहुल गांधी घुमने निकले थे.
इस दौरान राहुल गांधी के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ भी थे, यह सभी इंदौर की मशहूर 56 दुकान गए थे. बता दें कि यह दूकान अपने लजीज पकवान के पूरे भारत में प्रसिद्ध है इसके स्वाद का लुफ्त उठाने कई वीवीआईपी आया करते हैं. इस दौरान राहुल गांधी को देख लोगों की भीड़ भी जमा होने लगी थी.
यह भी पढ़ें:- बेटे पर इल्जाम से भड़के शिवराज, राहुल गांधी को दी चेतावनी, कहा- मानहानि का दावा करेंगे
Watch more such amazing videos on our Insta Stories https://t.co/C0Mr9TzMxd pic.twitter.com/EBpayBGMI9
— Congress (@INCIndia) October 29, 2018
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर जुबानी जंग तेज हो गई है. बीजेपी हो या कांग्रेस अब यह सबित करने में जुटे हैं कि वे किसी से कम नहीं है. ठंडी के इस मौसम दोनों ही एक दूसरे के खिलाफ सवालों की बारिश करते नजर आ रहे हैं.
गौरतलब हो कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार और मंगलवार को मध्यप्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं. जहां उन्होंने उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में पूजा कर दौरे की शुरुआत की.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 30, 2018 09:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

