चीन-पाक की बढ़ी टेंशन, राजस्थान में भारत और अमेरिका का संयुक्त युद्धाभ्यास शुरू

राजस्थान की महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में सोमवार से भारत-अमेरिका की सेना के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास शुरू हो गया है. राजस्थान के रक्षा पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल अमिताभ शर्मा ने यह जानकारी दी.

सेना के जवान (Phtoto Credits: Twitter)

जयपुर, 9 फरवरी : राजस्थान (Rajasthan) की महाजन फील्ड फायरिंग रेंज (Field firing range) में सोमवार से भारत-अमेरिका की सेना के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास (Joint maneuvers) शुरू हो गया है. राजस्थान के रक्षा पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल अमिताभ शर्मा ने यह जानकारी दी. संयुक्त युद्धाभ्यास की लॉन्चिंग के मौके पर राष्ट्रीय गान की धुन के साथ दोनों देशों के झंडे फहराए गए. अमेरिकी सेना की कई बटालियनों से 270 जवानों का समूह शनिवार को सूरतगढ़ पहुंचा था. अमेरिका सेना का प्रतिनिधित्व 2 इन्फेंट्री बटालियन, 3 इन्फेंट्री रेजिमेंट, 1-2 स्ट्राइकर ब्रिगेड कॉम्बेट टीम के सैनिकों द्वारा किया जा रहा है. डिफेंस पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल अमिताभ शर्मा ने बताया कि यह युद्धाभ्यास एंटी टेररिज्म संचालन पर केंद्रित होगा. इस युद्धाभ्यास का उद्देश्य दोनों सेनाओं के बीच सामरिक स्तर पर अभ्यास और एक दूसरे की सर्वोत्तम प्रथाओं, सहयोग और तालमेल को बढ़ाना है.

उद्घाटन समारोह सोमवार को महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में आयोजित किया गया. 170 इन्फेंट्री ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर मुकेश भानवाला ने अमेरिकी दल का स्वागत किया. उन्होंने विचारों, अवधारणाओं, सैनिकों के बीच सर्वोत्तम प्रथाओं और एक-दूसरे के परिचालन अनुभवों से सीखने की आवश्यकता के साथ-साथ स्थितिजन्य जागरूकता बढ़ाने के महत्व पर जोर दिया. यह भी पढ़ें : Uttarakhand Glacier Burst: चमोली के तपोवन सुरंग से लोगों को बाहर निकालने का काम जारी, अब तक 26 शव हुए बरामद

अभ्यास में नए शामिल किए गए स्वदेशी एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर डब्ल्यूएसआई 'रुद्र', एमआई-17, चिनूक, अमेरिकी सेना के स्ट्राइकर वाहन और भारतीय सेना के बीएमपी-2 मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री कॉम्बैट व्हीकल सहित कई हवाई प्लेटफार्मों का उपयोग किया जाएगा. यह अभ्यास से दोनों सेनाओं को एक-दूसरे के समृद्ध अनुभव का फायदा मिलेगा. आतंकवाद रोधी अभियानों के अलावा, मानवीय सहायता और आपदा राहत जैसे कामों के लिए भी दोनों सेना के जवान अपना अनुभवों का आदान-प्रदान करेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

Most Centuries In IPL History: आईपीएल इतिहास में इन टीम के बल्लेबाजों ने मैदान में मचाया हैं तांडव, जड़े हैं सबसे ज्यादा शतक

MI vs RR, IPL 2026 69th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 30 रनों से हराकर प्लेऑफ में पहुंची राजस्थान रॉयल्स, बल्ले के बाद गेंद से भी जोफ्रा आर्चर ने मचाया कोहराम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RR, IPL 2026 69th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और जोफ्रा आर्चर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RR, IPL 2026 69th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट