मुंबई से दिल्ली जा रहे IndiGo के विमान से पक्षी टकराया, मुंबई एयरपोर्ट वापस लौटी फ्लाइट

विमान को मुंबई लौटने को लेकर इंडिगो की तरफ से भी बताया गया कि मुंबई से दिल्ली जाते समय बीच में पक्षी टकराने के बाद विमान मुंबई एयरपोर्ट पर लौट आया है. जिसके बाद यात्रियों को मुंबई से दिल्ली जाने के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की गई.

विमान/ प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

मुंबई से दिल्ली जाने वाले विमान में रविवार को एक बड़ा हादसा होते- होते टल गया. इंडिगो का विमान 6ई 5047 (IndiGo flight 6E 5047) मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai Airport) से दिल्ली (Delhi) के लिए जा रहा था. खबरों के अनुसार विमान कुछ दूर पहुंचा ही था कि इस बीच आसमान में उड़ते विमान से अचानक एक पक्षी (Bird) टकराया गया. जिसके बाद विमान के पायलट ने कोई जोखिम ना लेते हुए विमान को वापस मुंबई एयरपोर्ट पर वापस लेकर लौटा.

विमान को मुंबई लौटने को लेकर इंडिगो की तरफ से भी बताया गया कि मुंबई से दिल्ली  जाते समय बीच में पक्षी टकराने के बाद विमान मुंबई एयरपोर्ट पर लौट आया है. जिसके बाद यात्रियों को मुंबई से दिल्ली जाने के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की गई. यह भी पढ़े: Air India Express Plane Crash in Kerala: केरल विमान हादसा, सरकार के ऐलान मृतकों के परिजनों को 10 लाख और गंभीर रूप से घायलों को 2 लाख रूपये की सहायता राशि

वही कुछ इसी तरफ से पिछले महीने रांच एयरपोर्ट से मुंबई के लिए  उड़ान भरने वाले एयर एशिया के विमान से पक्षी टकराया गया था. जिसके बाद विमान को आपातस्थिति  में वापस रांची हवाई अड्डे पर उतरना पड़ा. रांची से मुंबई जाने वाले उस विमान में 176 लोग सवार थे.

 

 

 

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड