IndiGo: इंडिगो का बड़ा फैसला, घरेलू उड़ानों में करेगी 7 फीसदी तक कटौती, बढ़ती लागत और कम मांग बना वजह

इसी बीच मंगलवार को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इंडिगो की एक फ्लाइट में बड़ा हादसा टल गया. चेन्नई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 6017 रनवे की ओर टैक्सी कर रही थी, तभी विमान से धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया. एयरलाइन के अनुसार घटना के तुरंत बाद जरूरी सुरक्षा कदम उठाए गए.

(Photo Credits Wikimedia Commons)

IndiGo: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो जून से अगस्त 2026 के बीच अपनी घरेलू उड़ानों की क्षमता में 5 से 7 फीसदी तक कटौती करने जा रही है. एयर इंडिया के बाद अब इंडिगो भी परिचालन में कमी करने वाली दूसरी बड़ी भारतीय एयरलाइन बन गई है. एयरलाइन ने पहले ही अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की क्षमता में करीब 17 फीसदी की अस्थायी कटौती कर दी है. IndiGo Flight Blackout: वडोदरा से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट में ब्लैकआउट, 25 मिनट तक बिना AC-लाइट के परेशान रहे यात्री; लैंडिंग के बाद जमकर किया हंगामा; VIDEO

इससे पहले एयर इंडिया ने भी जून और जुलाई के दौरान घरेलू उड़ानों में 22 फीसदी तक कटौती करने का ऐलान किया था. एविएशन सेक्टर के जानकारों का मानना है कि विमान ईंधन यानी ATF की बढ़ती कीमतें एयरलाइंस के लिए बड़ी चुनौती बन गई हैं.

दरअसल, जेट फ्यूल किसी भी एयरलाइन के कुल ऑपरेटिंग खर्च का लगभग एक चौथाई हिस्सा होता है. ऐसे में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर एयरलाइंस की लागत पर पड़ता है. ईरान संघर्ष के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हाल के महीनों में तेजी देखने को मिली है.

भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है, इसलिए घरेलू एयरलाइंस पर ATF की बढ़ती कीमतों का ज्यादा असर पड़ा है. इसके अलावा रुपये में कमजोरी ने भी एयरलाइंस की लागत को बढ़ाने का काम किया है.

हालांकि, सूत्रों ने बताया कि इंडिगो का यह फैसला मुख्य रूप से मांग आधारित क्षमता समायोजन के तहत लिया गया है और इसका सीधा संबंध ATF की कीमतों से नहीं है. सूत्रों के मुताबिक, “यह फैसला यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. इसका ATF से कोई सीधा संबंध नहीं है.”

विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी की छुट्टियों के बाद यात्रियों की संख्या में आमतौर पर कमी देखने को मिलती है. स्कूलों की छुट्टियां खत्म होने के बाद ट्रैवल डिमांड कमजोर पड़ जाती है, जिसके चलते एयरलाइंस को अपने उड़ान शेड्यूल में बदलाव करना पड़ता है.

इसी बीच मंगलवार को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इंडिगो की एक फ्लाइट में बड़ा हादसा टल गया. चेन्नई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 6017 रनवे की ओर टैक्सी कर रही थी, तभी विमान से धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया. एयरलाइन के अनुसार घटना के तुरंत बाद जरूरी सुरक्षा कदम उठाए गए.

Share Now