Flights Bomb Threats: आज इंडिगो और अकासा एयर को मिली बम की धमकी, विमानों को किया गया डायवर्ट; आखिर कौन फैला रहा दहशत?
भारतीय विमानों को बम की धमकी मिलने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. सोमवार और मंगलवार को कुल 10 धमकियों के बाद, बुधवार को भी दो उड़ानों में बम की धमकी मिली है.
Flights Bomb Threats: भारतीय विमानों को बम की धमकी मिलने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. सोमवार और मंगलवार को कुल 10 धमकियों के बाद, बुधवार को भी दो उड़ानों में बम की धमकी मिली है. पहली घटना में इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E 651, जो मुंबई से दिल्ली जा रही थी, को सुरक्षा अलर्ट मिलने के बाद अहमदाबाद की ओर डायवर्ट कर दिया गया. इंडिगो के प्रवक्ता के अनुसार, विमान में से सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से उतार लिया गया है.
दूसरी घटना में, अकासा एयर की फ्लाइट QP 1335, जो दिल्ली से बेंगलुरु जा रही थी, को भी बम की धमकी मिली. इस फ्लाइट में 174 यात्री, 3 शिशु और 7 क्रू सदस्य सवार थे.
आज इंडिगो और अकासा एयर को मिली बम की धमकी
Flight 6E 651, operating from Mumbai to Delhi, was redirected to Ahmedabad due to a security-related alert. The aircraft was isolated, and all passengers were safely disembarked. Ensuring the safety and security of our customers and crew remains paramount in all facets of our… pic.twitter.com/0772O5lQgG
— ANI (@ANI) October 16, 2024
विमान को किया गया डायवर्ट
Akasa Air flight QP 1335, flying from Delhi to Bengaluru on October 16, 2024, and carrying 174 passengers, 3 infants and 7 crew members on board, received a security alert. The Akasa Air Emergency Response teams are monitoring the situation and have advised the pilot to divert… pic.twitter.com/YTPER9W8hl
— ANI (@ANI) October 16, 2024
अकासा एयर के प्रवक्ता ने बताया कि विमान को एहतियातन दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारने का निर्णय लिया गया. आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम ने पायलट को सावधानी से विमान को दिल्ली में लैंड करने की सलाह दी.
इस तरह की लगातार धमकियों ने विमानन क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं, हालांकि अधिकारियों ने अब तक स्थिति पर काबू रखा है और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2024 02:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

