Mrs World 2022: भारत की सरगम कौशल को मिसेज वर्ल्ड 2022 का ताज, 21 साल बाद भारत लौटा खिताब

सरगम कौशल ने मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब जीता है, जो 63 देशों की प्रतियोगियों के बीच विजेता बनी हैं। यह खिताब 21 साल बाद भारत लौटा है।

Sargam Koushal (Photo Credit: Instagram)

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर सरगम कौशल ने मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब जीता है, जो 63 देशों की प्रतियोगियों के बीच विजेता बनी हैं। यह खिताब 21 साल बाद भारत लौटा है. अमेरिका की मिसेज वर्ल्ड 2021 शायलिन फोर्ड ने शनिवार शाम वेस्टगेट लास वेगास रिजॉर्ट एंड कसीनो में आयोजित एक कार्यक्रम में मुंबई की कौशल को ताज पहनाया. यह भी पढ़ें: बॉलीवुड पर चढ़ा फीफा वर्ल्ड कप फाइनल का बुखार, शाहरुख के बाद अर्जुन कपूर ने बताया किसे करेंगे सपोर्ट, देखें Video

मिसेज पोलिनेशिया को ‘फर्स्ट रनर-अप (प्रथम उपविजेता)’ और उसके बाद मिसेज कनाडा को ‘सेकेंड रनर-अप (दूसरी उपविजेता)’ घोषित किया गया. मिसेज इंडिया पेजेंट ने रविवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर विजेता की घोषणा की. पोस्ट में कहा गया, ‘‘लंबा इंतजार खत्म हो गया है, 21 साल बाद हमारे पास खिताब वापस आ गया है.’’

विडियो देखें:

कार्यक्रम के बाद एक वीडियो में जम्मू कश्मीर की रहने वालीं मिसेज वर्ल्ड ने कहा, ‘‘हमें 21-22 साल बाद ताज वापस मिला है. मैं बहुत उत्साहित हूं. लव यू इंडिया, लव यू वर्ल्ड.’’

वर्ष 2001 में मिसेज वर्ल्ड का खिताब जीतने वालीं अदाकारा-मॉडल अदिति गोवित्रिकर ने भी मिसेज वर्ल्ड प्रतियोगिता के असत्यापित पेज पर एक बधाई संदेश साझा किया. सरगम कौशल को टैग करते हुए गोवित्रिकर ने लिखा, ‘‘बहुत खुश हूं. सफर का हिस्सा बनने के लिए हार्दिक बधाई कौशल. ताज 21 साल बाद वापस आया है.’’

अंतिम दौर के लिए, कौशल ने भावना राव द्वारा डिजाइन किया गया एक गुलाबी स्लिट चमकदार गाउन पहना था और प्रतियोगिता विशेषज्ञ और मॉडल एलेसिया राउत ने उनका मार्गदर्शन किया था. मिसेज वर्ल्ड विवाहित महिलाओं के लिए पहली सौंदर्य प्रतियोगिता है, जिसे 1984 में शुरू किया गया था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\