मुंबई में कल से CSMT-NPCA के बीच दौड़ेगी देश की पहली इलेक्ट्रिक डबल डेकर AC बस, जानें क्या होगा किराया और अन्य डिटेल्स

देश की आर्थिक राजधानी में रहने वाले मुंबईवासियों के लिए खुशखबरी है. उन्हें दस्तक देने जा रही चिलचिलाती गर्मी में बेस्ट की बस में यात्रा के दौरान वे कूल-कूल एसी में सफ़र करेंगे. क्योंकि बेस्ट ने मुंबई वासियों के लिए देश की पहली इलेक्ट्रिक एसी डबल डेकर बस शूरू कर दी है. यह बस कल यानी मंगलवार से सडकों पर दौड़ने लगेगी.

First double-decker bus. (Photo Credits: Twitter/ANI)

AC Double Decker Electric Bus: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में रहने वालों के लिए खुशखबरी है. उन्हें दस्तक देने जा रही चिलचिलाती गर्मी में यात्रा के दौरान बेस्ट की बस में कूल-कूल एसी में कम पैसे में यात्रा कर सकेंग. क्योंकि बेस्ट ने मुंबईवासियों के लिए देश की पहली इलेक्ट्रिक एसी डबल डेकर बस शूरू कर दी है. यह बस कल यानी मंगलवार से सडकों पर दौड़ने लगेगी.

इलेक्ट्रिक एसी डबल डेकर बस की सर्विस फिलहाल छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) और नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (एनसीपीए) के बीच चलेगी. यह बस सुबह 8:45 बजे से रात 10:30 बजे तक चलेगी. इस बस का रूट नंबर 115 होगा, पहले इसी रूट पर रात साढ़े नौ बजे तक बस चलती थी. वहीँ इस बस का समय डेढ़ घंटे बढ़ा दिए गए हैं. यह भी पढ़े: Mumbai: अब एक ही कार्ड से बस, ट्रेन और मेट्रो से कर सकेंगे सफर, यात्रियों का बचेगा समय

पांच KM के 6 रूपया किराया:

इलेक्ट्रिक एसपी  डबल डेकर बस में यात्रा के लिए टिकट की कीमत पहले की तरह  5 किमी की दूरी के लिए न्यूनतम 6 रुपये का किराया लिया जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जल्द ही ऐसी 200 बसें मुंबई की सड़कों पर दौड़ेंगी. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 फरवरी को इसका उद्घाटन करते हुए कहा था, "इन बसों को राष्ट्रीय राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) के तहत शामिल किया गया है और मुंबईकरों को विश्व स्तरीय यात्रा अनुभव प्रदान करेगा.

200 बसें जल्द सड़कों पर दौड़ेगी:

(BEST) की तरफ से दावा किया गया है कि एक बार चार्ज करने पर इस बस को 120 से 140 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है. 80 से 90 मिनट के अंदर इसे पूरी तरह से चार्ज कर लिया जाएगा. स्विच कंपनी को बेस्ट की तरफ से कुल 200 बस बनाने का आर्डर मिला है.

बैठने की क्षमता 65:

बेस्ट प्रबंध की तरह से दी जानकारी के अनुसार बस में करीब 64 यात्री यात्रा कर सकते हैं. वहीँ बस में यात्रा करने की क्षमता 100 लोगों की होगी .

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Score Update: मुंबई में इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\