देश

मुंबई का तारदेव देश का सबसे महंगा आवासीय इलाका

दक्षिणी मुंबई का तारदेव देश का सबसे महंगा आवासीय इलाका है. यहां उपलब्ध घरों की औसत कीमत की दर 56 हजार रुपये प्रति वर्गफुट से अधिक है. संपत्ति संबंधी परामर्श देने वाली कंपनी एनरॉक ने यह जानकारी दी है.

मुंबई का तारदेव देश का सबसे महंगा आवासीय इलाका
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Wikimedia Commons)

दक्षिणी मुंबई का तारदेव देश का सबसे महंगा आवासीय इलाका है. यहां उपलब्ध घरों की औसत कीमत की दर 56 हजार रुपये प्रति वर्गफुट से अधिक है. संपत्ति संबंधी परामर्श देने वाली कंपनी एनरॉक ने यह जानकारी दी है. एनरॉक के अनुसार, इसके बाद वर्ली और महालक्ष्मी इलाके का स्थान रहा जहां घरों की औसत कीमत की दर क्रमश: 41,500 रुपये और 40 हजार रुपये प्रति वर्गफुट है.

एनरॉक ने देश के 10 सबसे महंगे आवासीय इलाकों की सूची तैयार की है.

कंपनी के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा कि 56,200 रुपये प्रति वर्गफुट की दर से दक्षिणी मुंबई का तारदेव इलाका पहले स्थान पर रहा है. चेन्नई का नुंगमबक्कम 18 हजार रुपये प्रति वर्गफुट के साथ चौथे, एगमोर 15,100 रुपये प्रति वर्गफुट के साथ पांचवें तथा अन्ना नगर 13 हजार रुपये प्रति वर्गफुट के साथ सातवें स्थान पर रहा. यह भी पढ़ें- मुंबई-ठाणे समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली का करोलबाग 13,500 रुपये प्रति वर्गफुट के साथ छठे स्थान पर रहा. गुरुग्राम का गोल्फ कोर्स रोड 12,500 रुपये प्रति वर्गफुट के साथ नौवें स्थान पर रहा. पुणे का कोरेगांव तथा कोलकाता का अलीपुर क्रमश: 12,500 रुपये प्रति वर्गफुट और 11,800 रुपये प्रति वर्गफुट के साथ आठवें तथा दसवें स्थान पर रहा.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2019 06:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).