एजेंसी न्यूज

भारतीय युवा कांग्रेस गंगा में विसर्जित करेगी कोविड-19 के कारण मारे गए 500 लोगों की अस्थियां

भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह कोविड-19 के कारण मरने वाले उन 500 लोगों की अस्थियां 11 जून को हरिद्वार में गंगा नदी में विसर्जित करेगी, जिनका अंतिम संस्कार दिल्ली के निगमबोध घाट में किया गया था और जिनके परिवार का कोई सदस्य उनकी अस्थियां लेने नहीं पहुंचा.

भारतीय युवा कांग्रेस गंगा में विसर्जित करेगी कोविड-19 के कारण मारे गए 500 लोगों की अस्थियां
भारतीय युवा कांग्रेस ( photo credit : facebook )

नयी दिल्ली, 11 जून : भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह कोविड-19 (COVID 19) के कारण मरने वाले उन 500 लोगों की अस्थियां 11 जून को हरिद्वार में गंगा नदी में विसर्जित करेगी, जिनका अंतिम संस्कार दिल्ली के निगमबोध घाट में किया गया था और जिनके परिवार का कोई सदस्य उनकी अस्थियां लेने नहीं पहुंचा.

आईवाईसी अध्यक्ष श्रीनिवास बी. वी. ने ट्वीट किया, ‘‘एसओएसआईवाईसी टीम कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले उन 500 लोगों की अस्थियों को हिंदू परंपरा के अनुसार प्रवाहित करेगी, जिनका अंतिम संस्कार दिल्ली के निगम बोध घाट में किया गया था.’’ यह भी पढ़ें : Mumbai Rains: तेज बारिश से मुंबई फिर पानी पानी, कई इलाकों में डूबी सड़कें, देखें VIDEO

श्रीनिवास ने एक वीडियो और तस्वीरें भी साझा की हैं, जिसमें कांग्रेस पार्टी की युवा शाखा के कार्यकर्ता अस्थि कलश तैयार करते दिखाई दे रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2021 08:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).