देश

टॉयलेट के पानी से बना रहे थे चाय, वीडियो वायरल होने के बाद रेलवें ने ठोका जुर्माना

रेल सफर के दौरान आप भी जरुर चाय और कॉफी की चुस्कियां लेते होंगे, लेकिन क्या कभी सोचा था की जिस चाय और कॉफी को आप मजे लेकर पी रहे है वो टॉयलेट के पानी से बना हुआ है.

टॉयलेट के पानी से बना रहे थे चाय, वीडियो वायरल होने के बाद  रेलवें ने ठोका जुर्माना
IRCTC Canteen (Photo Credits: Facebook)

नई दिल्ली: रेल सफर के दौरान आप भी जरुर चाय और कॉफी की चुस्कियां लेते होंगे, लेकिन क्या कभी सोचा था की जिस चाय और कॉफी को आप मजे लेकर पी रहे है वो टॉयलेट के पानी से बना हुआ है. सोशल मीडिया पर ट्रेन के टॉयलेट से चाय बेचने वाले वेंडर के बाहर निकलने का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. जिसके बाद रेलवें भी तुरंत एक्शन में आई और वेंडिंग कांट्रैक्टर पर एक लाख रुपये का जुर्माना ठोक दिया.

ट्विटर पर जारी विडियो में भारतीय रेलवे का कैंटीन कर्मचारी टॉयलेट से बाहर निकलते वक्त अपने हाथ में चाय और कॉफी के बर्तन के साथ नजर आता है. जिससे साफ है कि इन बर्तनों में टॉयलेट के भीतर से पानी मिलाया जा रहा था. घटना पिछले साल दिसंबर की बताई जा रही है.

वहीं रेलवें ने वीडियो के सामने आने और वायरल होने के बाद विज्ञप्ति जारी कर कहा कि घटना पिछले साल दिसंबर में यहां के सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर चेन्नई सेंट्रल - हैदराबाद चारमीनार एक्सप्रेस में हुई.

एससीआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि जांच के बाद सिकंदराबाद एवं काजीपेट के बीच के खंड पर काम करने वाले ट्रेन साइड वेंडिंग कांट्रैक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब भारतीय रेल में मिलने वाले खाने-पीने की चीजों पर सवाल उठ रहे है. यात्री अक्सर दूषित खाद्य पदार्थों, रिसाइकिल किया हुआ खाना और एक्सपाइरी डेट के सामान बेचे जाने की शिकायत करते रहते है. अभी हाल ही में सीएजी (भारत के नियन्त्रक एवं महालेखापरीक्षक) ने भी यह खुलासा किया था कि रेलवें कर्मचारी खाना बनाने में साफ-सफाई का बिलकुल भी ध्यान नहीं देते.

(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2018 10:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).