देश

Indian Railways: वरिष्ठ नागरिकों के लिए गुड न्यूज! रेलवे फिर दे सकता है ट्रेन टिकट पर छूट

रेलवे से सफर करने वाले वरिष्ठ नागरिकों को जल्द ही गुड न्यूज मिल सकती है. ट्रेन के टिकट पर सीनियर सिटीजन को मिलने वाली छूट को एक बार फिर से बहाल किया जा सकता है. इसके लिए एक संसदीय समिति ने सरकार से आग्रह किया है.

Indian Railways: वरिष्ठ नागरिकों के लिए गुड न्यूज! रेलवे फिर दे सकता है ट्रेन टिकट पर छूट
Representative Image | Photo: PTI

नई दिल्ली: रेलवे से सफर करने वाले वरिष्ठ नागरिकों को जल्द ही गुड न्यूज मिल सकती है. ट्रेन के टिकट पर सीनियर सिटीजन को मिलने वाली छूट (Indian Railways Train Ticket Concession For Senior Citizen) को एक बार फिर से बहाल किया जा सकता है. इसके लिए एक संसदीय समिति ने सरकार से आग्रह किया है. बीजेपी सांसद राधा मोहन सिंह की अध्यक्षता वाली रेल मंत्रालय संबंधी संसद की स्थायी समिति ने ट्रेन में यात्रा के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली छूट को बहाल करने पर रेल मिनिस्ट्री से सहानुभूतिपूर्वक पर विचार करने का आग्रह किया है. Railway Rule: बिना टिकट अकेले यात्रा कर रही महिला को ट्रेन से नहीं उतरा जा सकता. 

समिति ने ट्रेन यात्रा के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली छूट बहाल करने पर रेल मंत्रालय से सहानुभूतिपूर्वक विचार करने को कहा है. समिति ने साथ ही स्लीपर क्लास और थर्ड एसी क्लास में वरिष्ठ नागरिकों को रियायत पुन: प्रारंभ करने का आग्रह किया है. ऐसे में अब यदि रेलवे समिति की सिफारिश को मान लेता है तो संभव है कि जल्द ही बुजुर्गों को फिर से टिकट बुकिंग पर छूट मिलनी शुरू हो जाए.

रिपोर्ट के अनुसार, कोविड-19 महामारी के प्रसार को रोकने के लिए 20 मार्च 2020 को वरिष्ठ नागरिकों के लिए छूट का विकल्प वापस ले लिया गया गया. रिपोर्ट में कहा गया है कि समिति यह पाती है कि कोविड प्रतिबंध अब समाप्त हो गए हैं और रेलवे ने सामान्य वृद्धि प्राप्त कर ली है. समिति ने कहा कि आग्रह करती है कि स्लीपर क्लास और थर्ड एसी क्लास में वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली छूट पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करे और उसे पुन: प्रारंभ किया जाए.

बता दें कि कोरोना काल से पहले भारतीय रेलवे 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के पुरुषों को किराए में 40 प्रतिशत की छूट देता था और महिलाओं के लिए न्यूनतम आयु 58 वर्ष होने पर 50 प्रतिशत की छूट दी जाती थी. मार्च 20, 2020 को ये छूट वापस ले ली गई. सीनियर सिटीजन को ये रियायतें मेल/एक्सप्रेस/राजधानी/शताब्दी/दुरंतो सभी वर्गों के किराए में दी जाती थी.

समिति ने कहा कि रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, अब कोविड की स्थिति सामान्य हो गई है और राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर ने सामान्य वृद्धि हासिल कर ली है इसलिए अब वरिष्ठ नागरिकों को भी रियायतें फिर मिलनी चाहिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 14, 2023 12:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).