सेना ने पाकिस्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब, नौशेरा सेक्टर में तबाह की PAK आर्मी की चौकियां

जम्मू और कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाली धारा 370 के प्रावधानों के हटाने से बौखलाया पाकिस्तान सीमा पर खूब उत्पात मचा रहा है. अपने नापाक मंसूबो के तहत ही पाकिस्तान राजौरी जिले से सटी नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर अकारण ही संघर्षविराम का उल्लंघन कर रहा है.

सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी पोस्ट को हुआ भारी नुकसान (Photo Credits: Twitter)

श्रीनगर: जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir) को विशेष राज्य का दर्जा देने वाली धारा 370 के प्रावधानों के हटाने से बौखलाया पाकिस्तान (Pakistan) सीमा पर खूब उत्पात मचा रहा है. अपने नापाक मंसूबो के तहत ही पाकिस्तान राजौरी जिले से सटी सीमा पर अकारण ही संघर्षविराम का उल्लंघन (Ceasefire Violations) कर रहा है. वहीं जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के उस पार बनी पाक सेना की एक चौकी को ध्वस्त कर दिया है.

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि भारतीय सेना ने राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे संघर्ष विराम उल्लंघन का जवाब दिया है. जवाबी कार्रवाई में सीमा पार बनी पाकिस्तानी सेना की एक चौकी तबाह हो गई है. इसमें पाकिस्तानी जवानों को भी भारी नुकसान पहुंचा है. हालांकि जवाबी गोलीबारी में पाकिस्तानी सेना को पहुंचे नुकसान की तत्काल कोई जानकारी अभी नहीं है.

इससे पहले आज सुबह साढ़े छह बजे पाकिस्तान की ओर से की जा रही गोलीबारी में एक भारतीय जवान शहीद हो गया. पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए राजौरी जिले में एलओसी के पास अग्रिम चौकियों और गांवों में मोर्टार दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की, जिसमें लांस नायक संदीप थापा की जान चली गई.

यह भी पढ़े- कश्मीर में पाकिस्तान की हर चाल हुई नाकाम, 370 हटने के बाद से नहीं गई एक भी जान

इसी हफ्ते भारतीय सेना ने पाकिस्तान की नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया था. जिसमें पाकिस्तानी सेना के तीन जवान मारे गए थे. माना जा रहा है कि पाकिस्तान जम्मू और कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद हिंसा फैलाने के लिए घुसपैठ कराना चाहता है. इसलिए सीमा पर बेवजह फायरिंग कर रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड