J&K: भारतीय जवानों ने LoC पार पाकिस्तानी सेना के ठिकानों पर किया बड़ा हमला, तबाह किए कई लॉन्चिंग पैड
भारत ने लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) के पार यानी पीओके में स्थित पाकिस्तानी ठिकानों पर जोरदार हमला किया है. दरअसल, लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहे पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए भारतीय सेना ने मुंहतोड़ कार्रवाई करते हुए पाक सेना के कई ठिकानों पर हमला किया है. ये हमला पुंछ जिले के मेंढ़र सेक्टर में हुआ है.
जम्मू-कश्मीर: भारत ने लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) के पार यानी पीओके में स्थित पाकिस्तानी ठिकानों पर जोरदार हमला किया है. दरअसल, लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहे पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए भारतीय सेना ने मुंहतोड़ कार्रवाई करते हुए पाक सेना के कई ठिकानों पर हमला किया है. ये हमला पुंछ जिले के मेंढ़र सेक्टर में हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले में भारतीय सेना ने पाक अधिकृत कश्मीर में स्थित आतंकियों के कई लॉन्चिंग पैड को तबाह कर दिया है. ये लॉन्चिंग पैड हजीरा और रावलकोट सेक्टर में मौजूद हैं.
समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा जारी की गई तस्वीरों में भारतीय सेना के गोले घने जंगलों में एक इमारत को ध्वस्त करते हुए दिखाई दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि ये इमारत पुंछ इलाके में स्थित है और यह पाकिस्तानी सेना का प्रशासनिक मुख्यालय है.
सूत्रों के अनुसार, पिछले सप्ताह पुंछ में भारतीय सेना के ब्रिगेड हेडक्वार्टर पर हुए पाकिस्तानी हमले के जवाब में यह कार्रवाई की गई है. बताया जा रहा है कि सेना ने अपनी कार्रवाई में एलओसी पर बने पाकिस्तानी सेना के प्रशासनिक मुख्यालय को भी निशाने पर लिया है और इस हमले में आतंकियों के कई लॉन्चिंग पैड तबाह हो गए हैं.
#WATCH: Pakistan army administrative HQ targeted along LoC near Poonch by Indian Army in retaliation to Pakistan’s mortar shelling of Poonch and Jhallas on October 23 pic.twitter.com/o0C6UJQqcr
— ANI (@ANI) October 29, 2018
दरअसल, बीते 23 अक्टूबर को पुंछ और झालास इलाके में पाकिस्तान ने मोर्टार दागे थे, जिसके जवाब में भारतीय सेना की ओर से यह कार्रवाई की गई है. यह भी पढ़ें: पंजाब: फिरोजपुर में BSF ने 2 पाकिस्तानी घुसपैठियों को दबोचा, पाक करेंसी और आईडी कार्ड बरामद
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2018 08:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

