पाकिस्तान के 2 लड़ाकू विमान LoC के करीब दिखे, भारतीय वायुसेना हाई अलर्ट पर

भारत ने एयर डिफेंस और रडार सिस्टम्स को हाई अलर्ट कर दिया है.

पाकिस्तानी जेट | File Photo | (Photo Credits: ANI)

भारत (India) की तरफ से बालाकोट में की गई एयर स्ट्राइक (Air Strike) के बावजूद पाकिस्तान (Pakistan) अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. दरअसल, पुंछ सेक्टर में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास मंगलवार रात को पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में पाकिस्तान के दो लड़ाकू विमान देखे गए हैं. सरकारी सूत्रों ने बुधवार को न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि भारत ने एयर डिफेंस और रडार सिस्टम्स (Radar Systems) को हाई अलर्ट कर दिया है. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लड़ाकू विमानों की तेज आवाजें भी सुनी गईं.

बता दें कि इससे पहले 9 मार्च को पाकिस्तान के एक ड्रोन को राजस्थान स्थित अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने के दौरान मार गिराया गया था. दरअसल, भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सीमा से सटे श्रीगंगानगर के पास एक गुप्त तरीके से भेजे गए ड्रोन को मार गिराया था. यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी ऐक्टिविस्ट का दावा- भारत के एयर स्ट्राइक में मारे गए 200 से ज्यादा आतंकी, शवों को पाक आर्मी ने दफनाया

गौरतलब है कि भारतीय वायुसेना की तरफ से 26 फरवरी को बालाकोट में की गई कार्रवाई के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. वह लगातार सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड