देश

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बोली, अमेरिका की तरह भारत के पास भी जल्द ही कपड़ों के अपने 'साइज' होंगे

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Union Minister Smriti Irani) ने रविवार को कहा कि भारतीय कपड़ा एवं वस्त्र उद्योग को जल्द ही भारतीय लोगों के कद-काठी के हिसाब से कपड़े की भारतीय साइज मिलेगी. ‘वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट’ को यहां संबोधित करते हुए ईरानी ने कहा कि ‘साइज इंडिया’ परियोजना लाने से पहले कपड़ों के नाप के लिए एक अध्ययन किया जाएगा.

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बोली, अमेरिका की तरह भारत के पास भी जल्द ही कपड़ों के अपने 'साइज' होंगे
स्मृति ईरानी (Photo Credits: PTI)

गांधीनगर: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Union Minister Smriti Irani) ने रविवार को कहा कि भारतीय कपड़ा एवं वस्त्र उद्योग को जल्द ही भारतीय लोगों के कद-काठी के हिसाब से कपड़े की भारतीय साइज मिलेगी. ‘वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट’ को यहां संबोधित करते हुए ईरानी ने कहा कि ‘साइज इंडिया’ परियोजना लाने से पहले कपड़ों के नाप के लिए एक अध्ययन किया जाएगा.

उन्होंने कहा, ‘‘ कपड़ा निर्यात के क्षेत्र में एक बड़ी समस्या यह है कि ब्रिटेन के पास अपना नाप है, अमेरिका के पास अपना नाप और यूरोप के पास अपने नाप हैं लेकिन भारत के पास (कपड़े के नाप 42, 44 और एक्सएल) जैसा कुछ नहीं है.'' यह भी पढ़े: केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, नागालैंड और छह महीने के लिए ‘अशांत’ क्षेत्र घोषित

वहीं आगे स्मृति ईरानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने कपड़ा उद्योग में तकनीक को बढ़ावा देने के लिए गुजरात को पिछले साढ़े चार साल में 1,800 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2019 04:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).