कोरोना को लेकर ICMR का बड़ा दवा, भारत रोजाना कर सकता है 10 हजार Coronavirus के मरीजों की जांच
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक बलराम भार्गव ने रविवार को दावा किया कि भारत में कोरोना वायरस से संबंधित रोजाना 10,000 जांच करने की क्षमता है.
नई दिल्ली: भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक बलराम भार्गव ने रविवार को दावा किया कि भारत में कोरोना वायरस से संबंधित रोजाना 10,000 जांच करने की क्षमता है. आईसीएमआर महानिदेशक ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि देश में बहरहाल रोजाना कोरोना वायरस के संक्रमण से संबंधित 10,000 मरीजों की जांच करने की क्षमता है और आवश्यकता हुई तो इसमें इजाफा किया जा सकता है.
उन्होंने कहा, "पिछले एक सप्ताह में हमने 5,000 मामलों की जांच की है. और अब तक करीब-करीब 17,000 जांच हम कर चुके हंै। मगर, जरूरी यह है कि अंधाधुंध जांच नहीं हो.जांच तभी हो जब मरीज में इसके लक्षण हों. विदेश से लौटने वालों को आइसोलेशन में जाना चाहिए.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 22, 2020 09:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

