भारत ने 30 से 35 प्रतिशत कार्बन उत्सर्जन कम करने का लक्ष्य तय किया: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत ने 30 से 35 प्रतिशत कार्बन उत्सर्जन कम करने का लक्ष्य रखा है. उन्होंने पंडित दीनदयाल पेट्रोलियम विश्वविद्यालय (पीडीपीयू) के दीक्षांत समारोह को वीडियो कांफ्रेंस से संबोधित करते यह बयान हुए दिया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने शनिवार को कहा कि भारत ने 30 से 35 प्रतिशत कार्बन उत्सर्जन कम करने का लक्ष्य रखा है. उन्होंने पंडित दीनदयाल पेट्रोलियम विश्वविद्यालय (पीडीपीयू) के दीक्षांत समारोह को वीडियो कांफ्रेंस से संबोधित करते यह बयान हुए दिया. उन्होंने कहा, ‘‘आज, देश कार्बन उत्सर्जन को 30 से 35 प्रतिशत कम करने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है. जब मैंने इसके बारे में दुनिया को बताया तो उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया और इस बात को लेकर उनमें कौतूहल था कि क्या भारत इस लक्ष्य को हासिल कर सकेगा.’’

मोदी ने कहा, ‘‘इस दशक में प्राकृतिक गैस के इस्तेमाल को चार गुना बढ़ाने के प्रयास जारी है और इसके साथ ही अगले पांच साल में तेल शोधन क्षमता दोगुना करने पर काम हो रहा है.’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र में स्टार्टअप को मजबूत करने के लिए लगातार काम हो रहा है और इसके लिए विशेष कोष आवंटित किया गया है. यह भी पढ़े: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में कोरोना वैक्सीन की मौजूदा स्थिति और भविष्य की संभावनाओं को लेकर की बैठक

उन्होंने कहा, ‘‘अगर आपके पास कोई विचार, उत्पाद और सिद्धांत है और उसपर आप आगे बढ़ना चाहते हैं तो यह कोष आपके लिए एक अच्छा मौका है और सरकार की तरफ से उपहार है.’’ मोदी ने कहा, ‘‘गैस और तेल क्षेत्र में ही इस दशक करोड़ों रुपये का निवेश होना है, इसलिए आपके लिए इस क्षेत्र में बहुत ही संभावनाएं हैं.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India-Switzerland Ties: स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाई पारमेलिन का तीन दिवसीय भारत दौरा आज से; पीएम मोदी से होगी द्विपक्षीय वार्ता, व्यापार और निवेश पर बड़ा फोकस

Flydubai Mid-Air Hero: पीएम मोदी ने फोन पर की कैप्टन स्मित मच्छार से बात; पायलट ने बताया संकट में कहां से मिला साहस, प्रधानमंत्री बोले- 'पूरे देश को आप पर गर्व'

Flydubai Hero Pilot: दुबई-इजराइल फ्लाइट में चाकू लगने के बाद भी लड़े भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार; पीएम मोदी, ट्रंप और नेतन्याहू ने बताया 'हीरो', बचीं 174 जिंदगियां

India-US Ties: पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर हुई 'सार्थक' बातचीत; व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और अहम तकनीकों पर बनी रणनीतिक सहमति