देश

India-China Face-Off: सीमा पर चीन से तनातनी के बीच प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे लेह, जवानों का बढ़ाएंगे हौसला

लद्दाख की गलवान घाटी में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लेह पहुंचे. पीएम मोदी दोनों देशीं की सेना के बीच हुए संघर्ष के बाद की स्थिति की समीक्षा करने के लिए आए है.

India-China Face-Off: सीमा पर चीन से तनातनी के बीच प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे लेह, जवानों का बढ़ाएंगे हौसला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हालात का जायजा लेते हुए (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली: लद्दाख (Ladakh) की गलवान घाटी (Galwan Valley) में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज (3 जुलाई) लेह (Leh) पहुंचे. पीएम मोदी दोनों देशीं की सेना के बीच हुए संघर्ष के बाद की स्थिति की समीक्षा करने के लिए आए है. इस दौरान वह वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अग्रिम मोर्चे पर तैनात भारतीय जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाएंगे.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जून को लद्दाख में संघर्ष के बाद आज सुबह लेह पहुंचे है, जहां चीनी सैनिकों के साथ आमने-सामने की लड़ाई में 20 वीर जवान शहीद हुए थे. प्रधानमंत्री अभी लेह के नीमू इलाके में हैं, वह आईटीबीपी और सेना के अधिकारियों के साथ वर्तमान स्थिति की जानकारी ले रहे है. वह चीनी सैनिकों का मुंहतोड़ जवाब देने वाले घायल भारतीय जवानों से भी मुलाकात कर सकते है. फिलहाल पीएम मोदी के लेह दौरे को लेकर कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

यह भी पढ़ें- भारत के खिलाफ आक्रामक रवैया चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का असली चेहरा: व्हाइट हाउस

गौरतलब है कि भारत और चीन के बीच पिछले सात सप्ताह से पूर्वी लद्दाख में गतिरोध जारी है. दोनों के बीच स्थिति 15 जून को इतनी बिगड़ गई थी कि गलवान घाटी में दोनों ओर के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे. झड़प में चीन के सैनिक भी मारे गए हालांकि उसने सैनिकों के हताहत होने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2020 10:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).