India-China Face-Off in Ladakh: मुंबई में RPI के कार्यकर्ताओं ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला और चीनी झंडे जलाकर किए विरोध प्रर्दशन

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में शुक्रवार यानि आज रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं ने भारत-चीन के साथ हुई झड़प में जान गंवाने वाले 20 सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला और चीन के झंडे को जलाकर विरोध प्रर्दशन किया है. मुंबई के अलावा हैदराबाद में भी आज जनरल मर्चेंट एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं ने चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है.

RPI कार्यकर्ता विरोध प्रर्दशन करते हुए (Photo Credits: ANI)

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) में शुक्रवार यानि आज रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (Republican Party of India) के कार्यकर्ताओं ने भारत-चीन के साथ हुई झड़प में जान गंवाने वाले 20 सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और चीन (China) के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) का पुतला और चीन के झंडे को जलाकर विरोध प्रर्दशन किया है. मुंबई के अलावा हैदराबाद में भी आज जनरल मर्चेंट एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं ने चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है. जनरल मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीराम व्यास ने इस दौरान कहा हमने ये फैसला लिया है ​कि हम भविष्य में यहां भारत में बनी वस्तु ही बेचेंगे, यहां करीब 800 व्यापारी हैं. आत्मनिर्भर भारत में हमारा भी योगदान रहेगा.

बता दें कि हाल ही में भारत और चीन के सैनिकों के बीच लद्दाख (India-China Face-Off in Ladakh) की गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प में 20 जवान शहीद गए हैं. इस पुरे मामले के बाद भारत ने कड़ा रूख अपनाया है. जिसके चलते चीन को हर मोर्चे पर घेरा जा रहा है.

यह भी पढ़ें- India-China Face-Off in Ladakh: कांग्रेस नेता हुसैन दलवई का बड़ा दावा-चीन की तरफ नहीं मरा कोई सैनिक, सिर्फ हमारे जवान हुए शहीद; देखें वीडियो 

वहीं एलएसी पर चीन से हिंसक झड़प के बाद हालात और भी तनावपूर्ण हुए हैं. इसके साथ ही आज शाम 5 बजे पीएम मोदी ने सीमा विवाद पर चर्चा करने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई है.

इस बैठक में अलग-अलग पार्टियों के अध्यक्ष शामिल होने वाले हैं. इस बैठक में अलग-अलग पार्टियों के अध्यक्ष शामिल होने वाले हैं. कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, एनसीपी चीफ शरद पवार, महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित कई नेता शामिल होने वाले हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs United States of America, T20 World Cup 2026 3rd Match Scorecard: मुंबई में टीम इंडिया ने यूएसए को 29 रनों से दी शिकस्त, मोहम्मद सिराज ने चटकाए तीन विकेट; यहां देखें IND बनाम USA मैच का स्कोरकार्ड

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Scorecard: मुंबई में टीम इंडिया ने यूएसए के सामने रखा 162 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया बनाम यूएसए के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\