India-China Border Tension: बॉर्डर पर तनाव के बीच भारत और चीनी कोर कमांडर स्तर की बैठक 11 घंटे तक चली, कई मसलों पर हुई चर्चा

भारत-चीन के बीच बॉर्डर पर हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. दोनों देशों की तरफ से इस मसले पर कई स्तर की बातचीत हुई है. बावजूद इसके अब तक कोई हल नहीं निकल सका है. इसी कड़ी में सोमवार को भारत-चीन के बीच कमांडर स्तर की बातचीत हुई है. यह बातचीत 11 घंटे तक चली बावजूद इसके अब तक कोई अच्छी खबर सामने नहीं आयी है.

भारत और चीन के जवान I प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर. भारत-चीन के बीच बॉर्डर (India-China Border Tension) पर हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. दोनों देशों की तरफ से इस मसले पर कई स्तर की बातचीत हुई है. बावजूद इसके अब तक कोई हल नहीं निकल सका है. इसी कड़ी में सोमवार को भारत-चीन के बीच कमांडर स्तर (Corps Commander Level Meeting) की बातचीत हुई है. यह बातचीत 11 घंटे तक चली बावजूद इसके अब तक कोई अच्छी खबर सामने नहीं आयी है.

बता दें कि समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि भारत और चीन के बीच हुई कोर कमांडर स्तर की बैठक 11 घंटे से अधिक लंबी चली और कल रात 11:30 बजे खत्म हुई है. खबर है कि दोनों देशों के कमांडरों के बीच तनाव कम करने सहित विवादित जगहों को लेकर चर्चा हुई है. यह भी पढ़ें-India-China Border Tension: पीएलए के खिलाफ 1967 की कार्रवाई के लिए सेना ने चो ला दिवस मनाया

ANI का ट्वीट-

ज्ञात हो कि भारत और चीन के बीच 12 अक्टूबर यानि सोमवार को एलएसी के चुशूल में बातचीत हुई है. दूसरी तरफ बॉर्डर पर जो तनाव है उसे लेकर कांग्रेस लगातार केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर है. वे समय-समय पर सरकार से सवाल पूछती दिखाई पड़ती है. हालांकि केंद्र सरकार का भी इस मसले पर बयान सामने आता रहता है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड