Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस के 80वें मौके पर लाल किला पहुंचे PM मोदी, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अर्पित की पुष्पांजलि; VIDEO

स्वतंत्रता दिवस समारोह के तय कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह सबसे पहले राजघाट पहुंचे. वहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित किए, सिर झुकाकर नमन किया और कुछ क्षण मौन रखकर प्रार्थना की.

Independence Day 2026:  देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय समारोह से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया. लाल किले के ऐतिहासिक प्राचीर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने से पहले प्रधानमंत्री ने बापू की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

राजघाट पर बापू को दी पुष्पांजलि

स्वतंत्रता दिवस समारोह के तय कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह सबसे पहले राजघाट पहुंचे. वहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित किए, सिर झुकाकर नमन किया और कुछ क्षण मौन रखकर प्रार्थना की.

PM ओदी महात्मा गांधी को अर्पित की पुष्पांजलि

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस क्षण का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री पारंपरिक परिधान में बापू को श्रद्धांजलि देते नजर आ रहे हैं.

स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को किया याद

राजघाट जाने से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं.

अपने संदेश में उन्होंने लिखा कि देश की आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को कृतज्ञ राष्ट्र हमेशा याद रखेगा. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के सपने 140 करोड़ भारतवासियों को 'विकसित भारत' के निर्माण के लिए प्रेरित करते रहेंगे.

राजघाट से सीधे लाल किले के लिए रवाना

राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला लाल किले के लिए रवाना हो गया. लाल किले पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने उनका स्वागत किया.

गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण करने के बाद प्रधानमंत्री ने लाल किले की प्राचीर से

Share Now