Independence Day 2026: लाल किले पर फुल ड्रेस रिहर्सल, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन लागू (Videos)

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करेंगे. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है. इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारी की है.

Independence Day 2026: देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के तहत गुरुवार को दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई. 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करेंगे. मुख्य समारोह को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और कई इलाकों में ट्रैफिक को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं. Independence Day 2026: 15 अगस्त 2026 को भारत का 79वां स्वतंत्रता दिवस है या 80वां? जानें आंकड़ों का पूरा गणित

फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान लाल किले और आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई. दिल्ली पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त चेकिंग और अस्थायी पिकेट्स लगाए हैं. साथ ही आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहनों और पेट्रोलिंग टीमों को लगातार गश्त पर रखा गया है.

शाहदरा इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

शाहदरा के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल हुई. उन्होंने कहा कि शाहदरा जिला सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील है.

उन्होंने बताया कि गाजियाबाद से लगने वाले शाहदरा जिले के 7 बॉर्डर पॉइंट्स पर बुधवार रात 10 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह बंद कर दिया गया था. नियमित चेकपोस्ट के अलावा कई अतिरिक्त स्थानों पर अस्थायी पिकेट्स भी लगाए गए हैं.

यमुना के खदर इलाके में लगातार पेट्रोलिंग

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, लाल किले के पीछे यमुना नदी के खदर क्षेत्र में भी विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है. इस इलाके में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है और यह व्यवस्था 15 अगस्त के मुख्य कार्यक्रम तक जारी रहेगी. उन्होंने बताया कि सभी इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल और पेट्रोलिंग वाहन अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त कर रहे हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके.

लाल किले पर फुल ड्रेस रिहर्सल हो रही है

दिल्ली की सीमाओं पर ट्रैफिक प्रतिबंध

ट्रैफिक पुलिस जोन-2 के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि राजधानी की सीमाओं पर बुधवार रात 10 बजे से विशेष प्रतिबंध लागू किए गए हैं. इन स्थानों से व्यावसायिक वाहनों को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई, जबकि आवश्यक वस्तुओं को ले जाने वाले वाहनों को छूट दी गई.

दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा के संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय कर सीमावर्ती इलाकों में आने वाले वाहनों को पहले ही डायवर्ट करने की व्यवस्था की है, ताकि बॉर्डर पर भारी जाम की स्थिति न बने.

इन इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन

स्वतंत्रता दिवस समारोह और वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए C-Hexagon, तिलक मार्ग, लुटियंस जोन और वीआईपी इलाकों के कई मार्गों पर प्रतिबंध लगाए गए हैं. इन क्षेत्रों के प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गई है.

ट्रैफिक पुलिस ने प्रभावित मार्गों और वैकल्पिक रास्तों की जानकारी देने के लिए सार्वजनिक एडवाइजरी भी जारी की है. लोगों से अपील की गई है कि 15 अगस्त को घर से निकलने से पहले ट्रैफिक व्यवस्था और डायवर्जन की जानकारी जरूर ले लें.

15 अगस्त को लाल किले से पीएम मोदी करेंगे संबोधित

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करेंगे. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है. इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारी की है.

Share Now