Independence Day 2021: आजादी के रंग में रंगा देश, पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत इन नेताओं ने दी बधाई

पीएम मोदी ने आज इस अवसर पर ट्वीट करते हुए लिखा, "आप सभी को 75वें स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत बधाई. आजादी के अमृत महोत्सव का यह वर्ष देशवासियों में नई ऊर्जा और नवचेतना का संचार करे. जय हिंद."

पीएम मोदी (Photo Credits: PTI)

Independence Day 2021: देश आज स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) की 75 वीं वर्षगांठ मना रहा है. देशभर में आजादी के रंग दिख रहे हैं. इस साल स्वतंत्रता दिवस 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तौर पर मनाया जा रहा है. आजादी के इस त्योहार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सभी देशवासियों को बधाई दी है. पीएम मोदी ने आज इस अवसर पर ट्वीट करते हुए लिखा, "आप सभी को 75वें स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत बधाई. आजादी के अमृत महोत्सव का यह वर्ष देशवासियों में नई ऊर्जा और नवचेतना का संचार करे. जय हिंद." Independence Day 2021 Celebrations Live Streaming: पीएम मोदी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से राष्ट्र को करेंगे संबोधित, DD न्यूज पर देखें लाइव.

प्रधानमंत्री अब से कुछ देर के बाद लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे. राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वतंत्रता दिवस पर अपना लगातार आठवीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे.

पीएम मोदी ने दी देश को बधाई

गृह मंत्री अमित शाह ने भी देश को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी. उन्होंने ट्वीट किया, "75वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं. इस महापर्व पर मैं स्वतंत्रता महायज्ञ में खुद को आहूत करने वाले महान स्वाधीनता सेनानियों व देश की सुरक्षा में समर्पित सभी वीर सैनिकों को नमन व वंदन करता हूं. आपका बलिदान और समर्पण हमको सदैव राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा."

लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में इस साल ओलंपिक में भारत को स्वर्ण पदक जिताने वाले खिलाड़ी नीरज चोपड़ा सहित कई खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है. लगभग 240 ओलिंपियन, सहयोगी स्टाफ और साई तथा खेल महासंघ के अधिकारियों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Streaming: आज गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 100वीं जयंती: पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, बताया लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित 'जननेता'

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी