देश

उत्तर प्रदेश : हरदोई में ट्रैक्टर और डीसीएम की भिडंत, दुर्घटना में 6 की मौत 35 घायल

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हरदोई जिले में गुरुवार को डीसीएम और ट्रैक्टर ट्रली में टक्कर होने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि लगभग 35 लोग घायल हो गए.

उत्तर प्रदेश : हरदोई में ट्रैक्टर और डीसीएम की भिडंत, दुर्घटना में 6 की मौत 35 घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो)

हरदोई : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हरदोई जिले में गुरुवार को डीसीएम और ट्रैक्टर ट्रली में टक्कर होने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि लगभग 35 लोग घायल हो गए. सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. बिलग्राम कोतवाली के पुलिस निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि हादसा बिलग्राम कोतवाली इलाके में सदरपुर के पास हुआ.

उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर सवार सभी लोग तिलक चढ़ाकर घर लौट रहे थे, जब सदरपुर के पास पहुंचते ही एक डीसीएम ने ट्रैक्कर-ट्राली में टक्कर मार दी, जिससे ट्राली पलट गई. घटना में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गयी, जबकि अन्य तीन लोगों की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई. घटना में घायल अन्य 35 लोगों का इलाज जिला अस्पताल में हो रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2019 01:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).