देश

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बगीचे में लटका मिला प्रेमी-प्रेमिका का शव, पुलिस जाँच में जुटी

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के अजगैन थाना क्षेत्र के मिश्री गंज गांव में मंगलवार को प्रेमी-प्रेमिका का शव एक पेड़ से लटका मिला है.

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बगीचे में लटका मिला प्रेमी-प्रेमिका का शव, पुलिस जाँच में जुटी
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

उन्नाव, 30 नवंबर : उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के अजगैन थाना क्षेत्र के मिश्री गंज गांव में मंगलवार को प्रेमी-प्रेमिका का शव एक पेड़ से लटका मिला है. पुलिस ने शवों की पहचान सौरभ और किशोरी के रूप में की है.

बताया जाता है कि दोनों रिलेशन में थे, लेकिन उनके परिवार वाले रिश्ते के खिलाफ थे. पुलिस रिपोर्ट्स के मुताबिक सौरभ सोमवार को कानपुर गया था और किशोरी को अपने साथ ले गया. यह भी पढ़ें : Tamil Nadu: दोस्त के साथ फिल्म देखकर लौट रही युवती को पुलिस ने पूछताछ के लिए रोका, बाद में कांस्टेबल ने किया रेप

मंगलवार को उनके शव बगीचे में लटके मिले और पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उनके परिवारों को सूचित कर दिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2021 04:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).