बलात्कार मामला: तैराकी कोच सुरजीत गांगुली को तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया गोवा
किशोरी से बलात्कार के आरोपी तैराकी कोच सुरजीत गांगुली को शनिवार देर रात गोवा लाया गया. दिल्ली की एक अदालत ने 15 वर्षीय किशोरी के बलात्कार के आरोप में गांगुली को तीन दिन की ट्रांजिट हिरासत में लेने की राज्य सरकार को अनुमति दी थी जिसके बाद उसे गोवा लाया गया.
पणजी : किशोरी से बलात्कार के आरोपी तैराकी कोच सुरजीत गांगुली (Surajit Ganguly) को शनिवार देर रात गोवा लाया गया. दिल्ली की एक अदालत ने 15 वर्षीय किशोरी के बलात्कार के आरोप में गांगुली को तीन दिन की ट्रांजिट हिरासत में लेने की राज्य सरकार को अनुमति दी थी जिसके बाद उसे गोवा लाया गया.
मामला दर्ज होने के बाद से गांगुली फरार था. उसे शुक्रवार को नयी दिल्ली में कश्मीरी गेट से गिरफ्तार किया गया. पुलिस उपाधीक्षक गजानन प्रभुदेसाई ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘आरोपी को नयी दिल्ली की तीस हजारी अदालत में पेश किया गया, जिसने सुरजीत को तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर गोवा पुलिस को सौंप दिया.’’
A stringent action will be taken through Sports Authority. Firstly, it's a heinous crime of serious nature so I'll urge the Police to take stringent penal action against the coach urgently. https://t.co/M4K9ffHST9
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) September 4, 2019
मापुसा में जिस समय यह कथित घटना हुई उस समय गांगुली गोवा तैराकी संघ में कार्यरत था. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के पिता ने गांगुली के खिलाफ पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के रिश्र पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी.
उन्होंने बताया कि पुलिस को पश्चिम बंगाल पुलिस की ओर से ई-मेल के जरिये शिकायत मिली और फिर मामला दर्ज किया गया. गांगुली के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 506 और पॉक्सो अधिनियम एवं गोवा बाल अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2019 08:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

