मणिपुर में असम राइफल्स के जवान ने छह साथियों के घायल करने के बाद खुद को गोली मारकर दी जान
भारत-म्यांमार सीमा पर मणिपुर के चंदेल जिले में बुधवार को असम राइफल्स एक सैनिक ने कम से कम छह साथी जवानों को घायल करने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने यह जानकारी दी.
इंफाल, 24 जनवरी : भारत-म्यांमार सीमा पर मणिपुर के चंदेल जिले में बुधवार को असम राइफल्स एक सैनिक ने कम से कम छह साथी जवानों को घायल करने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने यह जानकारी दी. इम्फाल में एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि असम राइफल्स के एक जवान ने अपने साथियों पर गोली चला दी, जिसमें से छह घायल हो गए. इसके बाद उसने खुद को गोली मार ली. बाद में उसकी मौत हो गई.
सभी घायलों को सैन्य अस्पताल ले जाया गया है और अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. यह घटना बुधवार तड़के भारत-म्यांमार सीमा पर चंदेल जिले के सुदूर साजिक तम्पाक इलाके में हुई. इस बीच, मणिपुर पुलिस के एक बयान में कहा गया है कि राज्य में चल रहे जातीय संघर्ष के मद्देनजर, किसी भी संभावित अफवाहों को दूर करने और किसी भी अटकल से बचने के लिए घटना का विवरण पारदर्शी रूप से साझा करना महत्वपूर्ण है. यह भी पढ़ें : बंगाल में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, राज्य में कांग्रेस से कोई संबंध नहीं : ममता बनर्जी
बयान में कहा गया है, “इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को चल रहे संघर्ष से नहीं जोड़ा जाना चाहिए, इस तथ्य को देखते हुए कि घायलों में से कोई भी मणिपुर से नहीं है. तथ्यों का पता लगाने के लिए घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं.'' इसमें कहा गया है कि असम राइफल्स की सभी बटालियनों में मिश्रित वर्ग संरचना है, जिसमें मणिपुर के विभिन्न समुदायों के लोग भी शामिल हैं. पुलिस ने कहा, "मणिपुर में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए समाज के ध्रुवीकरण के बावजूद सभी कर्मी एक साथ रह रहे हैं और काम कर रहे हैं."
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2024 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

