मध्यप्रदेश में चढ़ा गर्मी का पारा, लू से लोगों का हाल बेहाल, तापमान 48 डिग्री पर पहुंचा

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में गुरुवार को तेज गर्मी है. कई हिस्सों में लू का असर है.

गर्मी से बेहाल लोग (Photo Credits: PTI)

भोपाल : मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में गुरुवार को तेज गर्मी है. कई हिस्सों में लू का असर है. बीते 24 घंटों में राज्य में नौगांव सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 47.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है, तापमान में इजाफा हो रहा है. गुरुवार की सुबह से मौसम साफ होने से तेज धूप है.

हवाएं भी चुभन पैदा करने वाली हैं. मौसम विभाग के अनुसार, इन हवाओं में नमी नहीं है बल्कि शुष्क हैं और कोई सिस्टम नहीं बना है, जिससे गर्मी का असर बढ़ गया है. राज्य के कई हिस्सों में लू का असर बना हुआ है. राज्य में बीते 24 घंटों में नौगांव सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 47.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में गर्मी से राहत न मिलने की संभावना जताई है.

यह भी पढ़ें : झुलसा देने वाली गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, अगले 48 घंटे में दस्तक देगा मानसून!

राज्य में गर्मी और लू परेशान करने वाली है. गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 28.5 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 29.6 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं, बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 43.2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 46 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस रहा.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रांची में भारत बनाम वेस्टइंडीज के दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट