झारखंड में सामने आया एक अजीबो-गरीब मामला, युवक के पेट में दर्द होने पर डॉक्टर ने लिखा प्रेग्नेंसी टेस्ट
झारखंड के एक डॉक्टर ने चतरा जिले के दो युवकों को पेट दर्द की शिकायत होने पर प्रेग्नेंसी टेस्ट कराने के लिए कहा. सरकारी अस्पताल के डॉक्टर मुकेश कुमार ने दोनों युवकों गोपाल गंझू और कामेश्वर जानू को प्रेग्नेंसी टेस्ट के अलावा एचआईवी और हीमोग्लोबिन टेस्ट कराने को भी कहा. डॉक्टर कुमार ने हालांकि इन आरोपों को झूठा बताया है.
रांची: झारखंड (Jharkhand) के एक डॉक्टर ने चतरा जिले के दो युवकों को पेट दर्द की शिकायत होने पर प्रेग्नेंसी टेस्ट (Pregnancy Test) कराने के लिए कहा. सरकारी अस्पताल के डॉक्टर मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) ने दोनों युवकों गोपाल गंझू और कामेश्वर जानू को प्रेग्नेंसी टेस्ट के अलावा एचआईवी और हीमोग्लोबिन टेस्ट कराने को भी कहा.
इसके बाद दोनों युवकों ने डॉक्टर के खिलाफ चतरा जिले के सिविल सर्जन अरुण कुमार पासवान (Arun Kumar Paswan) से शिकायत की है. इस बारे में पासवान ने संवाददाताओं से कहा, "मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं." कुमार ने हालांकि, इन आरोपों को झूठा बताया है.
यह भी पढ़ें : मुंबई: 30 साल छोटी महिला का अश्लील वीडियो बनाकर 58 वर्षीय डॉक्टर करता था रेप, पुलिस ने किया अरेस्ट
कुछ ऐसा ही अजीबो-गरीब मामला जुलाई में सिहभूम जिले में भी देखने को मिला था, जब एक डॉक्टर ने पेट दर्द की शिकायत पर एक महिला को कॉन्डम का प्रयोग करने के लिए लिखा था. जब महिला दवा लेने मेडिकल स्टोर गई तब उसे पता चला कि डॉक्टर ने जो दवा लिखी है वह कॉन्डम है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2019 04:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

