देश

गर्लफ्रेंड के साथ होटल में की जबरदस्ती, विरोध करने पर ग्लास तोड़कर चेहरे पर किया वार, फिर होटल से कूदकर दी जान

झारखंड के हजारीबाग शहर में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को होटल में बुलाकर उसपर कातिलाना हमला किया और इसके बाद खुद चौथे तल्ले से कूदकर जान दे दी.

गर्लफ्रेंड के साथ होटल में की जबरदस्ती, विरोध करने पर ग्लास तोड़कर चेहरे पर किया वार, फिर होटल से कूदकर दी जान
प्रतीकात्मक तस्वीर ( Photo Credit: Pixabay )

रांची, 20 सितंबर : झारखंड के हजारीबाग शहर में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को होटल में बुलाकर उसपर कातिलाना हमला किया और इसके बाद खुद चौथे तल्ले से कूदकर जान दे दी. मृत युवक पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा का रहनेवाला है, जबकि उसकी गर्लफ्रेंड झारखंड के चतरा जिला अंतर्गत सिमरिया की रहनेवाली है. पुलिस की तफ्तीश के मुताबिक, युवक खिरवाल नंदी हजारीबाग बस स्टैंड के पास स्थित होटल में बीते 18 सितंबर से रुका हुआ था. उसने सोमवार की शाम हजारीबाग के मटवारी स्थित एक हॉस्टल में रहने वाली अपनी गर्ल फ्रेंड को कॉल कर होटल में मिलने बुलाया था.

लड़की का कहना है कि खिरवाल ने उससे होटल में जबर्दस्ती करने की कोशिश की. विरोध करने पर उसने शीशे का ग्लास तोड़कर उसके चेहरे पर वार दिया. उसने खुद को बचाने के लिए शोर मचाया तो युवक कमरे से खिड़की से नीचे कूद गया. उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. मृतक की उम्र लगभग 20 वर्ष बतायी जा रहा है. लड़की बुरी तरह जख्मी है. पुलिस ने उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में दाखिल कराया है. हजारीबाग के एसपी मनोज रतन चोथे ने बताया कि युवक के परिजनों को सूचना दे दी गयी है. मामले में तफ्तीश की जा रही है. यह पढ़ें : शराब घोटाला: नए सबूतों के साथ भाजपा ने केजरीवाल, सिसोदिया पर साधा निशाना

इधर धनबाद में भी एक ऐसी ही घटना हुई है. रेलवे प्रोटेक्शन स्पेशल फोर्स (आरपीएसएफ) के 34 वर्षीय जवान संदीप कुमार ने बैरक की छत से कूदकर जान दे दी. बताया गया कि हरियाणा के झज्जर निवासी जवान का अपनी पत्नी से फोन पर बातचीत के दौरान झगड़ा हुआ था. इसके बाद वह अचानक बैरक की छत से नीचे कूद गया. इसे लेकर आरपीएसएफ के इंस्पेक्टर दिनेश मणि तिवारी ने स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज करायी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2022 02:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).