दिल्ली में एक व्यक्ति ने अवैध संबंध के शक में की पत्नी की हत्या
दिल्ली में एक व्यक्ति ने अवैध संबंध के शक में 35 वर्षीय पत्नी की हत्या कर दी. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. मृतका की पहचान चांद बाग इलाके की रहने वाले शबनम के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात 12:46 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को दयालपुर थाने में हुई घटना के संबंध में कॉल मिली.
नई दिल्ली, 25 अक्टूबर : दिल्ली में एक व्यक्ति ने अवैध संबंध के शक में 35 वर्षीय पत्नी की हत्या कर दी. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. मृतका की पहचान चांद बाग इलाके की रहने वाले शबनम के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात 12:46 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को दयालपुर थाने में हुई घटना के संबंध में कॉल मिली.
शुरुआती पूछताछ में पता चला कि आरोपी उम्मीद (40) और शबनम चांद बाग के ई-ब्लॉक में किराए पर रहते थे. उनकी शादी को सात साल हो गए. उम्मीद एक बढ़ई के तौर पर काम करता है. पुलिस उपायुक्त (उत्तरपूर्व) जॉय टिर्की ने कहा, ''घटना वाले दिन दंपति की जमकर लड़ाई हुई. इस बीच उम्मीद ने अपनी पत्नी का गला घोंट दिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई. उसे जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.'' यह भी पढ़ें : Jharkhand Sikh Riot 1984: झारखंड में सिख दंगा प्रभावितों को 39 साल बाद मिलेगा मुआवजा, सरकार ने राशि जारी की
दंपति के चार बच्चे हैं, तीन वर्तमान शादी से और एक नौ वर्षीय बेटी मृतका की पिछली शादी से. डीसीपी ने कहा, ''उम्मीद को शक था कि उसकी पत्नी का अवैध संबंध है. दयालपुर पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है.''
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2023 12:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

