उत्तर प्रदेश: भूमि विवाद मामले में परपोते ने अपनी ही दादी को उतारा मौत के घाट, गोली मारकर की हत्या
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में मुजफ्फरनगर जिले के चरथावल थाना क्षेत्र के नागला राही गांव में शुक्रवार शाम भूमि विवाद में एक बुजुर्ग महिला के परपोते ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया.
लखनऊ/मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में मुजफ्फरनगर जिले के चरथावल थाना क्षेत्र के नागला राही गांव में शुक्रवार शाम भूमि विवाद में एक बुजुर्ग महिला के परपोते ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया.
अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) रामभवन ने शनिवार को बताया, "शुक्रवार शाम भूमि विवाद के दौरान युवक उस्मान ने अपनी परदादी रईशा (60) की उसके घर में घुस कर गोली मार कर हत्या कर दी और उसके बाद वहां से फरार हो गया."
उन्होंने बताया, "प्रथम²ष्ट्या सामने आया है कि महिला और उसके परपोते के बीच काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इसी से उसने बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है."
Tags
संबंधित खबरें
Ayushman Card Campaign: योगी सरकार के विशेष अभियान में तीन माह में बने करीब 18 लाख नए आयुष्मान कार्ड
Mirzapur Rabies Case: कुत्ते के काटने के 4 महीने बाद किशोर में दिखे रेबीज के लक्षण, पानी से डर और कुत्ते जैसी आवाजें निकालने लगा
Farrukhabad News: यूपी के फर्रुखाबाद में गैस की लाइन बनी मौत की कतार, सिलेंडर के इंतजार में 75 वर्षीय बुजुर्ग ने तोड़ा दम; सरकार पर उठे सवाल
Lucknow Shocker: लखनऊ में रूह कंपा देने वाली वारदात, महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या; बचाने आए दिव्यांग मासूम बेटे को भी उतारा मौत के घाट
\