बिहार में दामाद ने ससुराल के 6 लोगों पर किया हमला, 2 की मौत
बिहार के गया जिले के रामपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी ही ससुराल के छह लोगों को लोहे के रॉड से हमला कर दिया जब सभी लोग सोए हुए थे.
गया, 13 सितम्बर : बिहार के गया जिले के रामपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी ही ससुराल के छह लोगों को लोहे के रॉड से हमला कर दिया जब सभी लोग सोए हुए थे. इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस के मुताबिक, यह वारदात मंगलवार की सुबह तीन बजे की बताई जा रही है. रामपुर के थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि भुई टोला में प्रभु मांझी पिछले कुछ दिनों से अपने ससुराल में रहता था. मंगलवार की सुबह राड से सोए अवस्था में घर के लोगों के ऊपर हमला कर दिया. इस हमले में कांति देवी एवं चिंटू कुमार (8) की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए. यह भी पढ़ें : UP: बदमाशों की तलाश के दौरान सड़क हादसे का शिकार हुए दो पुलिस कर्मी
घायलों को अनुग्रह नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है जिसे पटना रेफर कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि आरोपी प्रभु मांझी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. प्रभु मांझी गया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मानपुर पोखरा मोहल्ले का रहने वाला है उन्होंने बताया के घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2022 03:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

