देश

अरुणाचल प्रदेश: पीएम मोदी ने बुनकरों से की बातचीत, प्रधानमंत्री ने करघे के तौर-तरीके में दिखाई रुचि

अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) के कमर करघा बुनकरों को उस व्यक्त बहुप्रतीक्षित समर्थन मिला, जब प्रधानमंत्री ने ईटानगर में शनिवार को राजभवन के सामने प्रदर्शित करघे के एक सेट की समीक्षा की.

अरुणाचल प्रदेश: पीएम मोदी ने बुनकरों से की बातचीत, प्रधानमंत्री ने करघे के तौर-तरीके में दिखाई रुचि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अरुणाचल के बुनकर (Photo Credit- IANS)

ईटानगर:  अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) के कमर करघा बुनकरों को उस व्यक्त बहुप्रतीक्षित समर्थन मिला, जब प्रधानमंत्री ने ईटानगर में शनिवार को राजभवन के सामने प्रदर्शित करघे के एक सेट की समीक्षा की. अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर बी.डी. मिश्रा (B. D. Mishra) और मुख्यमंत्री पेमा खांडू (Pema Khandu) इस अवसर पर अन्य लोगों के साथ मौजूद थे.

बुनकरों से बातचीत करते हुए, प्रधानमंत्री ने करघे के चलाए जाने के तौर-तरीके में रुचि दिखाई. उन्होंने करघे के लिए उपलब्ध धागे के बारे में पूछा. राज्य के राज्यपाल और पहली महिला नीलम मिश्रा की पहल से यहां स्वदेशी करघे के सेट की प्रदर्शनी लगाई गई थी.

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने अरुणाचल प्रदेश में विकास परियोजनाओं का किया उद्धघाटन

पारंपरिक करघे के जरिए यहां बुनाई करना एक कला है, जिसे अरुणाचल प्रदेश में महिलाएं पीढ़ियों से करती आ रही हैं. महिलाओं के लिए इसकी आर्थिक महत्ता भी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2019 04:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).