Maharashtra Weather Update: पुणे, सतारा सहित महाराष्ट्र के 12 जिलों में आज बारिश को लेकर IMD का अलर्ट; जानें 21 अक्टूबर को मुंबई का कैसा रहेगा मौसम

महाराष्ट्र में मानसून की भले ही विदाई हो चुकी है, लेकिन IMD ने प्रदेश में आज यानी 21 अक्टूबर को पुणे, सतारा सहित 12 जिलों के लिए बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. IMD के अनुसार, उमस के साथ इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है.

(Photo Credits IANS)

Maharashtra Weather Update:  महाराष्ट्र में मानसून की भले ही विदाई हो चुकी है, लेकिन IMD ने प्रदेश में आज यानी 21 अक्टूबर को पुणे, सतारा सहित 12 जिलों के लिए बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. IMD के अनुसार, उमस के साथ इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. जानते हैं आज मुंबई और आस-पास के जिलों में कैसा मौसम रहेगा.

मुंबई और कोंकण क्षेत्र में आज कैसा रहेगा मौसम


IMD के अनुसार मुंबई, ठाणे और पालघर में आज मौसम शुष्क रहेगा. इस दौरान मुंबई का अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम 25°C रहने की संभावना है. वहीं, रायगढ़ और रत्नागिरी में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि सिंधुदुर्ग में गरज-चमक और तेज़ हवाओं के कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है. यह भी पढ़े: Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में मानसून की विदाई के बीच इन जिलों में आज हो सकती है बारिश, जानें मुंबई में 5 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम

पश्चिम महाराष्ट्र का हाल


IMD के जानकारी के अनुसार पुणे, सतारा, सांगली और सोलापुर में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। पुणे का तापमान 31°C (अधिकतम) और 20°C (न्यूनतम) के आस-पास रहेगा. कोल्हापुर और सतारा के घाट क्षेत्रों में बिजली गिरने की संभावना के कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है.

मराठवाड़ा क्षेत्र


छत्रपति संभाजीनगर और जलना में मौसम शुष्क रहेगा। परभणी, हिंगोली और नांदेड़ में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। बीड, लातूर और धाराशिव जिलों में भी हल्की बारिश हो सकती है.

उत्तर महाराष्ट्र

नासिक, धुले, नंदुरबार, जलगांव और अहमदनगर में हल्की बारिश हो सकती है। नासिक में

अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम 21°C के करीब रहेगा.

विदर्भ क्षेत्र


अकोला, अमरावती, बुलढाणा, गढ़चिरोली और गोंदिया जिलों में गरज के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. जबकि भंडारा, चंद्रपुर, नागपुर, वर्धा, वाशिम और यवतमाल में मौसम शुष्क बना रहेगा। नागपुर का तापमान लगभग 32°C (अधिकतम) और 22°C (न्यूनतम) रहने की संभावना है.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Stats And Preview: गुवाहाटी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर अपने विजयी रथ को बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Baramati Assembly By-Election 2026: सुनेत्रा पवार के खिलाफ 22 उम्मीदवार मैदान में, कांग्रेस के आकाश मोरे ने नाम वापस लिया

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट