Weather Update: इन राज्यों में फिर पड़ेगी झुलसाने वाली गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया हीटवेव अलर्ट

देश के अधिकांश भागों में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. इस बीच पिछले 3-4 दिनों के दौरान प्री मानसून गतिविधियां देखने को मिली. बारिश और धूल भरी आंधी के चलते तापमान में गिरावट आई, लेकिन अब एक बार फिर से भीषण गर्मी का दौर शुरू होने वाला है. मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है.

प्रतीकात्मक तस्वीर| Photo Credits Pixabay)

देश के अधिकांश भागों में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. इस बीच पिछले 3-4 दिनों के दौरान प्री मानसून गतिविधियां देखने को मिली. बारिश और धूल भरी आंधी के चलते तापमान में गिरावट आई, लेकिन अब एक बार फिर से भीषण गर्मी का दौर शुरू होने वाला है. मौसम विभाग (IMD) ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में उत्तर और उत्तर पश्चिमी भारत में गर्मी अभी और बढ़ेगी. आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि आने वाले दिनों में दिल्ली में गर्मी बढ़ेगी और अगले सप्ताह अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है. आईएमडी ने कहा कि गुरुवार तक दिल्ली में पारा 44 डिग्री के स्तर तक पहुंचने की संभावना है. राजधानी में एक बार फिर गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं. शनिवार और रविवार को गर्म हवाओं के कारण दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है. रविवार के बाद से गर्म हवाओं का प्रकोप बढ़ेगा.

मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक बार फिर गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा. इन इलाकों में एक बार फिर लू चलेगी. गुजरात और महाराष्ट्र के कई इलाकों में भी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं. यहां अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने वाली है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को कहा कि अगले 5 दिनों के दौरान गुजरात राज्य के अलग-अलग हिस्सों में लू चलने की संभावना है. इसने आगे कहा कि 23-27 अप्रैल तक दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश में हीटवेव बनी रहेगी; 24-27 अप्रैल से दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश में; 25-27 अप्रैल तक मध्य प्रदेश में और 27 और 27 अप्रैल को राजस्थान और विदर्भ में लू चलने का अनुमान है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Australia, 3rd ODI Match Scorecard: तीसरे वनडे मुकाबले में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से रौंदा, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd ODI Match Scorecard: तीसरे वनडे मुकाबले में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को महज 157 रनों पर समेटा, शाहीन अफरीदी ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Rajya Sabha Elections 2026: राज्यसभा चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा दांव, 11 उम्मीदवारों की लिस्ट में दिखा 2029 का रोडमैप; जानें किन चेहरों पर पार्टी ने जताया भरोसा

Pakistan vs Australia, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: गद्दाफी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान जोश इंगलिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड