देश

हमारी सरकार बनी तो EVM हटाकर लाएंगे बैलेट पेपर: पृथ्वीराज चव्हाण

कांग्रेस का चिंतन शिविर लगभग पूरा हो चुका है और पार्टी के वरिष्ठ नेता अब अपनी राय भी रखने लगे हैं. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने अब ईवीएम के मसले पर कहा कि, इसे हटाना पड़ेगा.

हमारी सरकार बनी तो EVM हटाकर लाएंगे बैलेट पेपर: पृथ्वीराज चव्हाण
पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण (Photo Credits ANI)

उदयपुर, 15 मई : कांग्रेस का चिंतन शिविर लगभग पूरा हो चुका है और पार्टी के वरिष्ठ नेता अब अपनी राय भी रखने लगे हैं. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण (Prithviraj Chavan) ने अब ईवीएम के मसले पर कहा कि, इसे हटाना पड़ेगा. उसके लिए जरूरी है कि पहले हमारी सरकार बने और फिर उसके बाद हम ईवीएम को हटाकर बैलेट पेपर लेकर आएंगे. जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के चिंतन शिविर में चीन से लेकर ईवीएम तक की चर्चा हुई. पार्टी ने हाल ही में हुई हार पर विचार भी किया है और नेताओं ने ईवीएम हैकिंग पर प्रजेंटेशन भी दी है.

पृथ्वीराज चव्हाण ने आगे कहा कि, भारतीय जनता पार्टी अपने एजेंडे को खुद से नहीं बल्कि दूसरों के कंधे पर बंदूक रखकर छोड़ रही है. राज ठाकरे और नवनीत राणा के जरिए अपने एजेंडे को लागू कराना चाहती है. कांग्रेस को सीधे इसका मुकाबला करना है. उन्होंने आगे कहा कि, यह चिंतन शिविर बहुत जरूरी था क्योंकि 2 साल से कांग्रेस पार्टी के बड़े और छोटे नेताओं की मुलाकात ही नहीं हो पाई थी, वहीं पार्टी भी लगातार बुरे दौर से गुजर रही थी. ऐसे में यह बहुत जरूरी था. सीडब्ल्यूसी की बैठक में इन सभी पर चर्चा के बाद राहुल गांधी का सम्बोधन और फिर ऐसा भी कहा जा रहा है कि सोनिया गांधी का भी इस शिविर के आखिरी पड़ाव में संबोधन होगा. यह भी पढ़ें : नोएडा में अलग-अलग घटनाक्रमों में दो लोगों की मौत, पुलिस ने एक अन्य शव बरामद

राजनीतिक प्रस्तावों के अलावा किसान-कृषि, युवा-संबंधी मुद्दे, सामाजिक न्याय और कल्याण और अर्थव्यवस्था शामिल है. एक परिवार एक टिकट, युवाओं, एससी-एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यकों के लिए 50 फीसदी आरक्षण, संसदीय दल बोर्ड का गठन, यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई आंतरिक चुनाव शामिल हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2022 04:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).