देश

कांग्रेस नेता शशि थरूर का बड़ा हमला- बीजेपी 2019 लोकसभा चुनाव जीती तो हिंदू पाकिस्तान बन जाएगा भारत

शशि थरूर ने केरल के तिरुवनंतपुरम में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि अगर बीजेपी इस बार का लोकसभा चुनाव जीत जाती है. तो भारत पाकिस्तान बन जाएगा. फिर अल्पसंख्यकों के अधिकारों का कोई फिर सम्मान नहीं होगा

कांग्रेस नेता शशि थरूर का बड़ा हमला- बीजेपी 2019 लोकसभा चुनाव जीती तो हिंदू पाकिस्तान बन जाएगा भारत
पीएम मोदी और शशि थरूर ( Photo Credit: PTI )

नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव में फिलहाल अभी कुछ समय बाकी है. लेकिन राजनीति के अखाड़े में सियासी लड़ाई अब शुरू हो गई है. एक तरफ सत्ता को वापस पाने की लालसा में बीजेपी हर संभव कोशिश कर रही है तो दूसरी तरफ कांग्रेस किसी भी सुरत में हार का मुंह दुबारा नहीं देखना चाहती है. ऐसे में दोनों पार्टियों के दिग्गज नेता एक दूसरे पर तंज कसने और कमियां गिनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. इस बार कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर ने बीजेपी पर बड़ा हमला किया है. शशि थरूर ने कहा कि अगर 2019 में बीजेपी लोकसभा चुनाव जीत जाती है तो भारत हिन्दू पाकिस्तान बन जाएगा.

शशि थरूर ने केरल के तिरुवनंतपुरम में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि अगर बीजेपी इस बार का लोकसभा चुनाव जीत जाती है. तो भारत पाकिस्तान बन जाएगा. फिर अल्पसंख्यकों के अधिकारों का कोई फिर सम्मान नहीं होगा. वहीं इस बयान के बाद कांग्रेस पर बीजेपी ने पलटवार करना शुरू कर दिया है. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि पाकिस्तना का समर्थन करने से चुकती नहीं है.

वहीं बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस से शशि थरूर के बयान के लिए माफी की मांग की. अब बीजेपी इसे एक मुद्दा बनाकर कांग्रेस को घेरने की कोशिश में जुट गई है. फिलहाल आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव में इस बार बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है, एक तरफ कांग्रेस सभी विपक्षी पार्टियों के साथ एक मंच पर खड़ी हो रही है. तो वहीं पीएम मोदी की अगुवाई में बीजेपी जीत की हुंकार भर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2018 09:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).