दिल्ली के गाजीपुर बाजार में मिला आईईडी, नियंत्रित विस्फोट किया गया

राष्ट्रीय राजधानी के पूर्वी हिस्से में शुक्रवार सुबह एक लावारिस बैग में एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) छिपा हुआ मिला, जिससे लोगों में दहशत फैल गई.

गाजीपुर बाजार (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली, 14 जनवरी : राष्ट्रीय राजधानी के पूर्वी हिस्से में शुक्रवार सुबह एक लावारिस बैग में एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) छिपा हुआ मिला, जिससे लोगों में दहशत फैल गई. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "संदिग्ध बैग से एक आईईडी बरामद किया गया है और एक नियंत्रित विस्फोट किया गया."

इससे पहले, अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि शहर के गाजीपुर फूल बाजार में एक लावारिस बैग के बारे में सुबह करीब 10.20 बजे एक कॉल आई, जिसके बाद एक दमकल को मौके पर भेजा गया. स्थिति का जायजा लेने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के बम निरोधक दस्ते और दिल्ली पुलिस की आतंकवाद रोधी इकाई विशेष प्रकोष्ठ के दस्ते तुरंत मौके पर पहुंचे. यह भी पढ़ें : देश की खबरें | उप्र स्वास्थ्य विभाग कोविड-19 अपशिष्ट के प्रबंधन के लिए ठीक से तैयार नहीं है: एनजीटी

सूत्रों ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में पुलिस गणतंत्र दिवस सुरक्षा अभ्यास के कारण पहले से ही अलर्ट पर थी. एक शीर्ष अधिकारी ने हाल ही में आईएएनएस को बताया था, "ऐसे आयोजनों का इस्तेमाल राष्ट्रविरोधी तत्व शहर में आतंकी हमलों को अंजाम देने के लिए नापाक मंसूबों के साथ कर सकते हैं."

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, सीजन में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड