देश

Jammu-Kashmir: कश्मीर मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी की पहचान उजागर, बिहारी मजदूर को मारने में की थी सहायता

पुलिस ने गुरुवार को कहा कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के चेरदारी में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए एक आतंकवादी की पहचान कर ली गई है.

Jammu-Kashmir: कश्मीर मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी की पहचान उजागर, बिहारी मजदूर को मारने में की थी सहायता
भारतीय सेना (Photo: ANI)

श्रीनगर, 28 अक्टूबर: पुलिस ने गुरुवार को कहा कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के चेरदारी में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए एक आतंकवादी की पहचान कर ली गई है. यह भी पढ़े: Jammu and Kashmir: बारामूला में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आईजीपी कश्मीर विजय कुमार के हवाले से कहा गया कि मृत आतंकवादी की पहचान कुलगाम जिले के जावेद आह वानी के रूप में की गई है. उसने वानपोह में बिहार के दो मजदूरों की हत्या में आतंकवादी गुलजार (जो 20 अक्टूबर को मारा गया था) की सहायता की थी.

वह बारामूला में एक दुकानदार को निशाना बनाने के मिशन पर था. पुलिस के अनुसार, आतंकवादियों ने सेना और पुलिस दल पर गोलीबारी की, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई. मारे गए आतंकवादी के कब्जे से एक पिस्तौल और एक ग्रेनेड सहित हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2021 11:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).